मामा भांजा चौकी के सामने फायरिंग के मामले में गिरफ्तार सेवानिवृत्त दरोगा के बेटे वेद प्रकाश दुबे की लाइसेंसी पिस्टल शनिवार को बरामद कर ली गई। आरोप है कि उसने इसी पिस्टल से फायरिंग की थी।
मामा भांजा चौकी के सामने फायरिंग के मामले में गिरफ्तार सेवानिवृत्त दरोगा के बेटे वेद प्रकाश दुबे की लाइसेंसी पिस्टल शनिवार को बरामद कर ली गई। आरोप है कि उसने इसी पिस्टल से फायरिंग की थी। इसके साथ ही कारतूस व खोखे भी बरामद किए गए हैं। वेद समेत दोनों पक्ष के पांच आरोपी एक दिन पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
नैनी पुलिस ने मुकदमे में आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में वेद प्रकाश दुबे ने बताया कि 15 मई की शाम को जमीन के मामले को लेकर मामा भांजा चौकी के पास वह साथी अधिवक्ता करन पांडेय, प्रमोद कुमार शर्मा, वेद व्यास, शिवम शुक्ला उर्फ अंशु, निर्भय द्विवेदी, राहुल गुप्ता व अन्य के साथ बातचीत कर रहा था। तभी वहां पर रानू तिवारी उर्फ देवेंद्र तिवारी निवासी धनुहा अपने अन्य साथियों संग आया और बहस करने लगा। रानू ने उसे धमकी दी, जिसके बाद उसने अपनी पिस्टल और करन ने असलहे से फायरिंग कर दी।



