सिविल लाइन स्थित भाजपा कार्यालय में अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों के साथ आहुत बैठक में भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चा के ऊपर पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकाली गई विशाल तिरंगा की सफलता पर महानगर अध्यक्ष ने अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि तिरंगा यात्रा में मोर्चा कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढकर हिस्सा लिया और ये मिथक तोड़ दिया कि भाजपा के साथ अल्पसंख्यक वर्ग के लोग नहीं है। भाजपा सबका साथ सबका विकास के मार्ग पर चल रही है। आने वाले दिनों में अल्पसंख्यक मोर्चा को और मजबूत बनाने के लिए मोर्चा कार्यकर्ता जी जान से लग जाएं। मोर्चा के महानगर अध्यक्ष नवाब खान ने कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता का तिरंगा यात्रा की सफलता को लेकर उनको बधाई दी। इसके बाद महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने मोर्चा के कार्यकर्ताओं को खुद जाकर माला पहनाकर उनका स्वागत अभिनन्दन किया। इस अवसर पर बिलाल अहमद, मो. शरीफ, मंजूर खान, राजेश केसरवानी एकलाख हुसैन, निघत खान, मो. फैजान, शमशुल कमर, इम्तियाज गुड्डू, तौफीक अहमद, मनु चावला, शमीम फारूकी, मो. मुजीब, असमत कमाल, सरताज, आसिफ चौधरी, तनवीर हैदर, कुलदीप खालसा, विजय पटेल, विजय श्रीवास्तव, अजय सिंह, राजेश केसरवानी विवेक मिश्रा, गोपाल श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

Anveshi India Bureau



