Mouni Roy Latest Look: एक्ट्रेस मौनी रॉय ने अपना लेटेस्ट हॉट लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिस पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
मौनी रॉय ने आज कुछ ही देर पहले सोशल मीडिया पर अपना लेटेस्ट लुक शेयर किया है। इस लुक में मौनी रेड ग्लिटर ड्रेस में बेहद ही खूबसूरत दिख रही हैं। उन्होंने अपने इस लुक के साथ एक खास कैप्शन भी लिखा है। मौनी की इस पोस्ट के बाद फैंस जमक अपनी राय साझा कर रहे हैं।
मौनी का लुक
मौनी ने आज इंस्टाग्राम पर अपना लेटेस्ट लुक शेयर किया है, जिसमें वह रेड मिनी चमचमाती ड्रेस में नजर आ रही हैं। मौनी ने ऑफ शोल्डर ड्रेस के साथ कई सिजलिंग पोज दिए। उन्होंने इस लुक के साथ ज्वेलरी में सिर्फ एक नेक पीस और एक हार्ट शेप अंगूठी कैरी की है। लाइट वेवी हेयर स्टाइल के साथ मिनिमल मेकअप में मौनी का यह लुक उनके फैंस को बेहद खास लग रहा है।
मौनी का इंस्टाग्राम पोस्ट
मौनी ने आज इंस्टाग्राम पर अपनी कई तस्वीरें शेयर कीं और कैप्शन में लिखा, ‘कैरोलीन के ब्रह्मांड का जश्न मनाना’। मौनी का यह लुक उनके अब तक के सभी लुक में सबसे अलग है। उन्होंने इस लुक में रंगीन के साथ ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें भी शेयर की हैं। मौनी का यह लेटेस्ट लुक उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है, जिस पर वह लगातार अपनी राय शेयर कर रहे हैं।
फैंस की प्रतिक्रिया
मौनी के इस लेटेस्ट लुक पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। एक फैन ने लिखा, ‘क्रश’, एक और फैन ने लिखा, ‘हॉट’, एक और फैन ने लिखा, ‘शानदार’, एक और फैन ने लिखा, ‘बहुत प्यारा’, एक और फैन ने लिखा, ‘आप बहुत खूबसूरत हैं’, एक और फैन ने लिखा, ‘सबसे हॉट।’
मौनी का करियर
मौनी रॉय आखिरी बार फिल्म ‘द भूतनी’ में नजर आई थीं। यह एक हॉरर-कॉमोडी फिल्म थी। इस फिल्म में मौनी के अलावा सनी सिंह, संजय दत्त और पलक तिवारी ने अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म में मौनी ने एक भूतनी (मोहब्बत) का किरदार निभाया है, जिसे बाबा (संजय दत्त) की मदद से पलक और सनी छुटकारा पाना चाहते हैं।
Courtsy amarujala