Monday, July 7, 2025
spot_img
HomePrayagrajउत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पखवाड़े का शुभारंभ

उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पखवाड़े का शुभारंभ

रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार उत्तर मध्य रेलवे के द्वारा इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन 22 मई से 05 जून 2025 तक तक किया जा रहा है। इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम “End Plastic pollution” है।
इस पूरे पखवाड़े में पर्यावरण जागरूकता एवं पर्यावरण से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाना है जिनमें विभिन्न प्रतियोगिताएँ, श्रमदान, सेमिनार, नुक्कड़ नाटक, वृहद वृक्षारोपण, कपड़े के थैलो का वितरण इत्यादि प्रमुख है।
विश्व पर्यावरण दिवस का शुभारम्भ दिनांक 22.05.2025 को मुख्यालय उत्तर मध्य रेलवे में महाप्रबंधक उपेंद्र चन्द्र जोशी एवं अनिमेष कुमार सिन्हा, प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर द्वारा पर्यावरण जागरूकता साइकल रैली द्वारा की गयी। रैली में सभी विभागाध्यक्षों व अन्य अधिकारियों एवं स्काउट एंड गाइड की टीम ने हिस्सा लिया। रैली का उद्देश्य लोगो में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना है। इसके पश्चात महाप्रबंधक द्वारा हरित शपथ दिलाई गयी और साथ ही सभी विभागाध्यक्षों एवं अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा रेलगाँव कॉलोनी के क्रिकेट स्टेडियम में 25 पेड़ लगाए गए।

 

उत्तर मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती चेतना जोशी द्वारा स्काउट के बच्चो एवं सफाई कर्मियों को कपड़े के थैलों का वितरण किया गया। कपड़े के थैलो के वितरण का उद्देश्य प्लास्टिक के उपयोग को कम करना है। आज अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस भी मनाया जा रहा है। इस अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर महाप्रबंधक द्वारा वृक्षों, पशुओ एवं जलाशय इत्यादि के संरक्षण के बारे में बताया। सभी कार्यक्रमों में लगभग 200 अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मलित हुए।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में महाप्रबंधक के साथ अपर महाप्रबंधक जे.एस लाकरा, प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर अनिमेष कुमार सिन्हा, प्रमुख मुख्य इंजीनियर एस.सी.जैन, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी एस. बालाचंद्र अय्यर, प्रमुख मुख्य वाणिज्‍य प्रबंधक ब्रिजेंद्र कुमार, वरिष्ठ उपमहाप्रबंधक हिमांशु बडोनी तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
उपरोक्त कार्यक्रम श्री शिवाजी कदम, मुख्य पर्यावरण एवं गृह व्यवस्था प्रबन्धक के नेतृत्व में सभी पर्यवेक्षकों द्वारा सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
Anveshi India Bureau
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments