Saturday, February 21, 2026
spot_img
HomePrayagrajनीरज जिलाध्यक्ष गंगापार, मंजीत संगठन मंत्री चुने गए

नीरज जिलाध्यक्ष गंगापार, मंजीत संगठन मंत्री चुने गए

उत्तर प्रदेश बैंक ऑफ़ बड़ौदा एम्प्लॉयज यूनियन प्रयागराज इकाई की वार्षिक आम सभा रविवार को नैनी स्थित एक होटल में संपन्न हुई। सभा में प्रयागराज इकाई को और मजबूत करने के लिए उत्तर प्रदेश बैंक ऑफ़ बड़ौदा एम्प्लॉयज यूनियन में नए पदाधिकारी मनोनीत किए गए। जिससे यूनियन और अच्छी तरह से कार्य कर सके। जिसमें नीरज कुमार जिलाध्यक्ष गंगापार, मंजीत कुमार जिला संगठन मंत्री गंगापार, राज कुमार, शिव श्रीवास्तव, अनिल कुमार संयुक्त मंत्री चुने गए। इसी प्रकार उमा शंकर भारतीय, संदीप कुमार और गौरव कुमार को उपाध्यक्ष चुना गया। वहीं शिराज अहमद, हरि सिंह, विजय शंकर मालवीय और विनय कुमार चौबे कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किए गए। इस दौरान बैंक कर्मियों की समस्याओं को यूनियन के उप महामंत्री सुनील कुमार सिंह ने सुना और सभी कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा।

वहीं नव नियुक्त पदाधिकारियों को मनीष त्रिपाठी, विक्रम, प्रभंजन, राम मिलन, अरविंद, अमित प्रफुल्ल आदि ने बधाई दी है।

 

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments