Sunday, February 22, 2026
spot_img
HomePrayagrajमेरी मां बताती है गंगा मेरी माता है : शुभा मालवीय

मेरी मां बताती है गंगा मेरी माता है : शुभा मालवीय

संगम महा आरती समिति एवं जय त्रिवेणी जय प्रयाग आरती समिति के द्वारा मां गंगा की नित्य प्रतिदिन की भाती भव्य आरती की गई एवं कार्यक्रम में मुख्य यजमान के रूप मे भाजपा नेता कृतिका अग्रवाल सिविल डिफेंस के रौनक गुप्ता,एवं समिति के संरक्षक नागेंद्र सिंह एवं सपरिवार के द्वारा माँ गंगा की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई
समिति के अध्यक्ष प्रदीप पांडेय के द्वारा आए हुए भजन गायकों को सम्मानित किया गया समिति के मीडिया प्रभारी आयुष श्रीवास्तव ने बताया की दस दिनों तक चलने वाले इस महापर्व का आज छठवां दिवस है जिसकी शुरुआत यहाँ मौजूद मुख्य यजमान के द्वारा गंगा पूजन, महाआरती एवं प्रसाद वितरण एवं इसके उपरांत भजन गायिका शुभा मालवीय एवं समृद्धि शुक्ला एवं नन्हे बच्चों के समूह के द्वारा भजन संध्या एवं नृत्य कार्यक्रम से हुई है एवं ऐसे आगे चार दिनों तक कई अन्य आयोजन समिति के द्वारा किए जायेंगे।

कार्यक्रम में आशुतोष पालीवाल ,आचार्य हरि पांडेय ,रौशनी अग्रवाल,राकेश सिन्हा ,प्रदुम तिवारी,प्रत्यक्ष पांडेय ,जय शर्मा,अनिल मिश्रा,अन्नू राज,छाया पाण्डेय,नेहा शर्मा,सुमित वैश्य,अनुराधा त्रिपाठी ,अनुराग सिन्हा, रवि शर्मा ,शिव चन्द्र वैश्य,निर्मल शर्मा ,राजकुमार केसरवानी,रौशनी अग्रवाल,नीतू सिन्हा ,वर्तिका उपस्थित रहे।

 

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments