Saturday, February 21, 2026
spot_img
HomePrayagrajसमर इंटर्नशिप प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ 

समर इंटर्नशिप प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ 

2 जून उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार व माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज संजीव कुमार के आदेशानुसार (12) बारह जनपदों के विधि छात्र-छात्राओं का समर इंटर्नशिप कार्यक्रम (जोनल) प्रशिक्षण का शुभारंभ माननीय प्रभारी जनपद न्यायाधीश मनराज सिंह के द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी लोक अदालत रविकांत, श्री प्रेम बहादुर सिंह स्पेशल सी0जे0एम0, शशि कुमार एसीजेएम, श्री मृत्युंजय कुमार एसीजेएम व अन्य अधिकारी के साथ-साथ (12) बारह जनपदों के विधि छात्र-छात्राएं व प्रयागराज के समस्त विधि कॉलेज के छात्र छात्राओं के साथ,कर्मचारीगण व समस्त लीगल एड डिफेंस काउंसिल उपस्थित रहे।

समर इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री दिनेश कुमार गौतम द्वारा समस्त विधि छात्र-छात्राओं को इंटर्नशिप कार्यक्रम के महत्व तथा नालसा द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में अवगत कराते हुए बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया। चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल श्री विकास गुप्ता, डिप्टी के लीगल डिफेंस काउंसिल, श्री गौरव सिंह , श्री लवलेश कुमार त्रिपाठी द्वारा भी विधि छात्र-छात्राओं को विधि विषयों पर व्याख्यान दिया गया।यह कार्यक्रम 1 जून से प्रारंभ होकर 30 जून को समाप्त होगा जिसमें (12) जनपद के विधि छात्र /छात्राएं विधि से संबंधित सभी विषयों पर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे तथा उसके अंतर्गत प्रोजेक्ट तैयार करेंगे।

यह जानकारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागराज श्री दिनेश कुमार गौतम द्वारा प्रदान की गई।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments