Saturday, February 21, 2026
spot_img
HomePrayagrajनैनी में हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय महाविद्यालय में शासन की ओर से...

नैनी में हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय महाविद्यालय में शासन की ओर से वितरण किया गया टैबलेट

नैनी हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विद्यार्थियों को शासन की टेबलेट वितरण योजना के अंतर्गत टेबलेट वितरण का कार्य संपन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पार्षद चक भटाई मयंक यादव एवं पार्षद प्रतिनिधि चकबबुरा सोनू यादव रहे। अतिथि देवों ने टैबलेट प्राप्ति हेतु अर्ह विद्यार्थियों को टेबलेट वितरण करते हुए उनको अध्ययन के क्षेत्र में आधिकाधिक उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहने हेतु प्रोत्साहित किया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो० मंजुलता ने छात्रों को नसीहत दी कि प्राप्त हुए टैबलेट से मनोरंजन करने के स्थान पर अध्ययन में सकारात्मक सहयोग लें, तभी यह वितरण लाभकारी होगा। उक्त अवसर पर प्रो ओम प्रकाश, प्रो सुवर्णा सरकार प्रो नीतू सिंह, डॉ दीपक, डॉ भास्कर शुक्ल डॉ धीरेंद्र सिंह, डॉ विपिन कुमार, डॉ ब्रजेश मिश्र, डॉ ऋषि प्रताप, डॉ मीनाक्षी राठौर, डॉ संदीप सामंत, डॉ अमित कुमार मिश्र, श्री महावीर, पूर्व कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख संजय आदि मौजूद रहे।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments