संगम महा आरती एवं जय त्रिवेणी जय प्रयाग आरती समिति के द्वारा पराक्रमी भारतीय सेना के द्वारा पापी पाकिस्तान के ऊपर आक्रमण कर उसके आतंक की पढ़ाई करवाने वाले आतंकी नर्सरी कहे जाने वाले ठिकानों पर हमला कर उन्हें नष्ट करने के उपलक्ष्य में प्रदर्शनी एवं काव्य चकल्लस का आयोजन किया गया है समिति के अध्यक्ष प्रदीप पांडे ने बताया कि कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय कवि गौरव चौहान , श्लेष गौतम ,अनंत श्रीवास्तव, प्रीति पांडेय के द्वारा काव्य पाठ किया जाएगा
समिति के मीडिया प्रभारी आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि जिस प्रकार से हमारी सेना ने पराक्रम दिखा कर पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब दिया है इसीलिए हमारी सेना को कृतज्ञता ज्ञापित करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है
कार्यक्रम में महिला अध्यक्ष अनुराधा त्रिपाठी ,रौशनी अग्रवाल ,नीरज अग्रवाल सुमित वैश्य एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
Anveshi India Bureau



