Saturday, February 21, 2026
spot_img
HomePrayagrajप्रयागराज मण्डल द्वारा"विश्व पर्यावरण दिवस पखवाड़ा" में पर्यावरण अनुकूल उत्पादों के लिए...

प्रयागराज मण्डल द्वारा”विश्व पर्यावरण दिवस पखवाड़ा” में पर्यावरण अनुकूल उत्पादों के लिए जागरूकता अभियान

मंडल रेल प्रबंधक, प्रयागराज के मार्गदर्शन में प्रयागराज मंडल में दिनांक 22 मई, से 5 जून, 2025 तक “एंड प्लास्टिक पॉल्यूशन” (प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करें) थीम पर “विश्व पर्यावरण दिवस पखवाड़ा” मनाया जा रहा है। यह पहल पर्यावरण अनुकूल उत्पादों, वृक्षारोपण, जल संरक्षण, स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्त रेलवे परिसरों के निर्माण की दिशा में एक परिवर्तनकारी अभियान है ।

आज 2जून को ‘विश्व पर्यावरण दिवस पखवाड़ा’ के अंतर्गत एक स्टेशन एक उत्पाद योजना के तहत बांस के टूथब्रश और नीम की कंघी जैसे पर्यावरण अनुकूल उत्पादों को बिक्री के लिए जागरूक किया गया । इस अभियान में स्टेशनों पर कपड़े/जूट के थैलों के उपयोग से परीवरण को संरक्षित किया जा सकता इस विषय लोगों स्टेशन पर यात्रियों को जागरूक किया गया । पर्यावरण अनुकूल उत्पादों के प्रति एवं स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए के लिए मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, प्रयागराज जंक्शन, टूंडला जंक्शन, अलीगढ़ जंक्शन, कानपुर स्टेशन, कुलवा एवं हरदुआगंज स्टेशन पर अभियान चलाया गया । प्रयागराज मण्डल द्वारा रेलवे को पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए पेपरलेस टिकट के लिए ई-टिकट एवं यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है ।

प्रयागराज मण्डल में आज सभी प्रमुख स्टेशनों के आसपास पार्कों के रखरखाव, रेलवे कॉलोनियों में हरियाली और पार्कों/उद्यानों का उचित रखरखाव, अपशिष्ट प्रबंधन और शौचालय का निरीक्षण के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया । इसके अतिरिक्त कॉलोनियों, रेलवे स्टेशनों, पटरियों और आस-पास के क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया गया ।

 

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments