Saturday, February 21, 2026
spot_img
HomePrayagrajईदुल-अजहा पर्व को लेकर पशु व्यापारियों की सुरक्षा व जिले में सफाई...

ईदुल-अजहा पर्व को लेकर पशु व्यापारियों की सुरक्षा व जिले में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु जिलाधिकारी को ज्ञापन।

प्रयागराज ।ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम )का एक प्रतिनिधिमंडल ईदुल अजहा पर्व को लेकर जिलाधिकारी महोदय से मिला और पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए अपना ज्ञापन सौंपा ईदुल-अजहा पर्व दिनांक 7 जून शनिवार 2025 से लेकर 9 जून 2025 तक मनाया जाएगा जिसमें पूरे जिले से जानवरों के कारोबारी विभिन्न क्षेत्रों से शहर में कुरबानी के लिए छोटे बड़े जानवर पिकअप वैन से लेकर आते हैं।पिछले दिनों अलीगढ़ में लाइसेंस धारी मांस व्यापारियों के साथ मॉब लॉन्चिंग की गई उनके वाहन जला दिए गए इन व्यापारियों के साथ मार कुटाई की गई उससे व्यापारी काफी भयभीत हैं उनके जान मॉल की सुरक्षा का बंदोबस्त किया जाए जिससे व्यापारियों में सुरक्षा का एहसास हो।ईदुल अजहा पर्व के दिन शहर में कुरबानी के अवसर पर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने का प्रबंध किया जाए । श्रीमान अपर जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया उपरोक्त विषयों पर कड़ाई से पालन करवाकर बकराईद पर्व को सकुशल सम्पन्न कराया जायेगा।ज्ञापन देने वालों में मुख्यरूप से अफ़सर महमूद, इफ्तेखार अहमद मंदर, हंजला फारूकी सद्दाम एडवोकेट, निसार अहमद एडवोकेट, परशुराम चौहान रियाज़ुल हक़, अदीब अली,मोहम्मद मुस्तकीम ज़ुबैर अहमद, चौधरी इब्राहीम नसीम, शहबाज आलम, रानू,राशिद खान,आदि लोग उपस्थित थे।

 

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments