गंगा अवतरण दिवस गंगा दशहरा पर संगम तट पर आस्था का रेला उमड़ पड़ा। लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा, यमुना और सरस्वती के पवित्र संगम में पुण्य की डुबकी लगाई। हर-हर महादेव और हर हर गंगे के जयघोष से पूरा संगम क्षेत्र गुंजायमान रहा।
गंगा अवतरण दिवस गंगा दशहरा पर संगम तट पर आस्था का रेला उमड़ पड़ा। लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा, यमुना और सरस्वती के पवित्र संगम में पुण्य की डुबकी लगाई। हर-हर महादेव और हर हर गंगे के जयघोष से पूरा संगम क्षेत्र गुंजायमान रहा। डुबकी लगाे के बाद श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से मां गंगा का पूजन अर्चन किया और आरती उतारी। गंगाजी में दीपदान किया गया और घाटों पर घी के दीये जलाए गए। स्नान के बाद भक्तों ने संगम तट पर स्थित श्री बड़े हनुमानजी का दर्शन पूजन किया। यहां पर भक्तों की लंबी कतार लगी रही। घाट पर स्थित काली मंदिर, राम जानकी मंदिर, दुर्गा मंदिर समेत अन्य देवस्थानों में भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। मान्यता है कि आज ही के दिन मां गंगा का पृथ्वी पर अवतरण हुआ था।
Courtsy amarujala