Monday, September 15, 2025
spot_img
HomePrayagrajप्रयागराज। भाजपा प्रयागराज महानगर मंडल पदाधिकारियों की सूची हुई जारी

प्रयागराज। भाजपा प्रयागराज महानगर मंडल पदाधिकारियों की सूची हुई जारी

भाजपा प्रयागराज महानगर के मंडल पदाधिकारियों की सूची रविवार को जारी कर दी गई। जातीय समीकरण को साधते हुए मंडल कार्यकारिणी में पदाधिकारियों को जगह दी गई है और हर वर्ग को साधने का प्रयास किया गया है। कर्मठ व समर्पित कार्यकर्ताओं को जगह दी गई है। महानगर के कुल 15 मंडलों में 13 मंडलों के पदाधिकारियों की सूची जारी होनी थी क्योंकि इन मंडलों में संगठन पर्व के तहत नए मंडल अध्यक्षों के चुनाव के बाद मंडल कार्यकारिणी का गठन होना था। वहीं वेणी माधव व शिवकुटी मंडल में नए अध्यक्षों का चुनाव अभी नहीं हुआ है इसलिए इन दोनों मंडलों में पुरानी कार्यकारिणी ही काम कर रही है। रविवार को जिन 13 मंडलों में मंडल पदाधिकारियों की सूची जारी हुई है उनमें विश्वविद्यालय मंडल, भारद्वाज, प्रीतम नगर, राजरूप पुर, सदर गंगा पट्टी, सदर यमुना पट्टी, सिविल लाइन, नैनी, मीरापुर मंडल शामिल है। इन मंडलों में पदाधिकारियों के तहत 6 मंडल उपाध्यक्ष, 6 मंडल मंत्री, 2 मंडल महामंत्री व एक मंडल कोषाध्यक्ष की घोषणा की गई है। संगठन ने महिला नेत्रियों को भी मंडल पदाधिकारियों की सूची में स्थान दिया है। इस अवसर पर सभी घोषित मंडल पदाधिकारियों को बधाई देते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि सभी घोषित मंडल पदाधिकारियों के ऊपर संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। आने वाले दिनों में विभिन्न प्रकार के संगठनात्मक अभियान व 2027 के विधानसभा चुनाव में सफलता की चुनौती मंडल पदाधिकारियों के कंधों पर है और उन्हें विश्वास है कि सभी पदाधिकारी अपने दायित्वों का निर्वाह पूरी ईमानदारी व समर्पण के साथ करेंगे और संगठन की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। महानगर अध्यक्ष ने सिविल लाइन स्थित भाजपा कार्यालय में घोषित पदाधिकारियों का माला पहनाकर व मुंह मीठा कराकर उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी। महानगर अध्यक्ष ने बताया कि शिवकुटी व वेणी माधव मंडल में नए अध्यक्षों की घोषणा नहीं हुई है इसलिए इन मंडलों के पदाधिकारियों की सूची जारी नहीं की जाएगी। बचे हुए मंडलों की सूची भी जल्द जारी कर दी जाएगी। राघवेन्द्र कुशवाहा, डॉ शैलेश पांडेय, कुंज बिहारी मिश्रा , देवेश सिंह, रवि केसरवानी, प्रमोद मोदी, विजय श्रीवास्तव, विजय पटेल, राजेश केसरवानी, विवेक मिश्रा, अजय सिंह, विवेक गौड़, सुजीत कुशवाहा, आदि ने मंडल पदाधिकारियों को बधाई दी।

 

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments