हिन्दुस्तानी एकेडेमी के नवनियुक्त सचिव डाॅ. अजीत कुमार सिंह एवं कोषाध्यक्ष पायल सिंह ने पद भार ग्रहण किया। हिन्दुस्तानी एकेडेमी के नवनियुक्त सचिव डाॅ. अजीत कुमार सिंह एवं कोषाध्यक्ष पायल सिंह ने पद भार ग्रहण किया। डाॅ. अजीत कुमार सिंह को हिन्दुस्तानी एकेडेमी उ0प्र0, प्रयागराज का अतिरिक्त कार्यभार अपर मुख्य सचिव भाषा, उत्तर प्रदेश शासन के अनुशंसा पर प्रदान किया गया है। डाॅ. अजीत कुमार सिंह वर्तमान में शिक्षा निदेशालय, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज में सहायक शिक्षा निदेशक उच्च शिक्षा, प्रयागराज के पद पर कार्यरत हैं डाॅ. अजीत कुमार सिंह मूलतः कानपुर के निवासी हैं। इसके अतिरिक्त कोषाध्यक्ष के पद पर बेसिक शिक्षा परिषद्, प्रयागराज में वरिष्ठ वित्त एवं लेखाधिकारी के पद पर कार्यरत पायल सिंह को अतिरिक्त कार्यभार अपर मुख्य सचिव भाषा, उत्तर प्रदेश शासन के अनुशंसा पर प्रदान किया गया है। पायल सिंह को इससे पूर्व में भी अक्टूबर 2019 से जून 2021 तक हिन्दुस्तानी एकेडेमी के कोषाध्यक्ष के पद का अतिरिक्त कार्यभार रहा है। पायल सिंह मूलतः अमेठी की निवासी हैं। नवनियुक्त अधिकारियों के नामित होने पर एकेडेमी कार्मिकों ने सफल कार्यकाल की मंगलकामनाएं प्रेषित कीं।। डाॅ. अजीत कुमार सिंह को हिन्दुस्तानी एकेडेमी उ0प्र0, प्रयागराज का अतिरिक्त कार्यभार अपर मुख्य सचिव भाषा, उत्तर प्रदेश शासन के अनुशंसा पर प्रदान किया गया है। डाॅ. अजीत कुमार सिंह वर्तमान में शिक्षा निदेशालय, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज में सहायक शिक्षा निदेशक उच्च शिक्षा, प्रयागराज के पद पर कार्यरत हैं डाॅ. अजीत कुमार सिंह मूलतः कानपुर के निवासी हैं। इसके अतिरिक्त कोषाध्यक्ष के पद पर बेसिक शिक्षा परिषद्, प्रयागराज में वरिष्ठ वित्त एवं लेखाधिकारी के पद पर कार्यरत पायल सिंह को अतिरिक्त कार्यभार अपर मुख्य सचिव भाषा, उत्तर प्रदेश शासन के अनुशंसा पर प्रदान किया गया है। पायल सिंह को इससे पूर्व में भी अक्टूबर 2019 से जून 2021 तक हिन्दुस्तानी एकेडेमी के कोषाध्यक्ष के पद का अतिरिक्त कार्यभार रहा है। पायल सिंह मूलतः अमेठी की निवासी हैं। नवनियुक्त अधिकारियों के नामित होने पर एकेडेमी कार्मिकों ने सफल कार्यकाल की मंगलकामनाएं प्रेषित कीं।
Anveshi India Bureau