मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर बुधवार को भाजपा प्रयागराज महानगर द्वारा जिला पंचायत सभागार प्रोफेशनल मीट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, खेल, चिकित्सा, कानून, इंजीनियरिंग, पत्रकारिता, कला, व्यवसाय आदि विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि सेवा सुशासन जनकल्याण के रूप में मोदी सरकार के 11 साल पूरे हुए हैं। संकल्प से सिद्धि तक की यात्रा इन 11 वर्षों में हमने पूरी की है। देश के 140 करोड़ नागरिकों की खुशहाली और प्रगति को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिना रुके बिना थके प्राथमिकता दी। ब्रह्मोस जैसी मिसाइल लखनऊ की धरती पर बन रही है। आर्थिक मोर्चे से लेकर इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में भारत ने दुनिया में एक नया आयाम स्थापित किया है। उत्तर प्रदेश की बात की जाए तो 6 एक्सप्रेस चल रहे हैं 11 पर काम चल रहा है। चहुमुखी उन्नयन की बुनियाद पे आज भारत मजबूती से खड़ा है। सेमी कंडक्टर जैसा महत्वपूर्ण उपकरण बाहर से आता था आज देश में इस उपकरण को बनाने की यूनिट लग रही है। मोदी सरकार में शहर शहर गांव गांव कस्बों कस्बों में विकास की बयार बही है। प्रधानमंत्री जनधन योजना, मुद्रा योजना जैसे योजनाएं मील का पत्थर साबित हुई हैं। हेल्थ सेक्टर में अनेकों कल्याणकारी कदम उठाएं हैं। आयुष्मान योजना के तहत 10 करोड़ लोगों को 5 लाख तक का माफ इलाज दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की अर्थव्यवस्था को दुनिया का सिरमौर बनाने का संकल्प लिया है। आज भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है। देश की सुरक्षा को चुनौती देने वाली ताकतों को भारत ने मुंह तोड़ जवाब दिया है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने आतंकवाद को उनकी कोख में मौत की नींद सुलाने का काम किया है। विदेश निर्यात एवं व्यापार के क्षेत्र में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। पीएम मोदी का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है। भारत की सांस्कृतिक आध्यात्मिक विरासत गौरवशाली व स्वर्णिम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान को स्पष्ट और सख्त संदेश भी दिया कि आतंक, पानी और व्यापार एक साथ नहीं चल सकते, खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते। संकट काल के दौरान मोदी सरकार ने अपने नागरिकों को विश्वभर के हर कोने से सुरक्षित निकालकर यह सिद्ध किया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार केवल सीमाओं के भीतर नहीं, विश्वभर में भारतीयों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। रूस यूक्रेन युद्ध के दौरान ऑपरेशन गंगा, अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के समय ऑपरेशन देवी शक्ति और कोविड में वंदे भारत मिशन के जरिए मोदी सरकार करोड़ों भारतीयों को विदेशों से सुरक्षित लेकर आई। रूस यूक्रेन युद्ध के दौरान तो अन्य देशों के नागरिक भी भारतीय झंडे को लहराकर अपना बचाव कर रहे थे। वैश्विक डिजिटल लेनदेन के 49% लेनदेन भारत में होते हैं। देश का वस्तु और सेवा निर्यात 825 अरब डॉलर तक पहुंचा। देश में इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की संख्या 2014 में 25.5 करोड़ से 285% बढ़कर 2024 में 97 करोड़ हो गई हैl चिनाब ब्रिज जिसका हाल ही में प्रधानमंत्री जी ने उद्घाटन किया, विश्व का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज है। महाराष्ट्र में वधावन पोर्ट परियोजना, ₹7600 करोड़ के निवेश के साथ भारत के व्यापार और समुद्री बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने का लक्ष्य रखती है, भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट समुद्री पुल, ऐतिहासिक पंबन रेल पुल रामेश्वरम से कनेक्टिविटी को बढ़ाएगा, राष्ट्रीय जलमार्ग अधिनियम, 2016 के तहत 111 जलमार्गों को राष्ट्रीय जलमार्ग (एनडब्ल्यू) घोषित किया गया और पिछले पांच वर्षों में 3600 किमी हाई-स्पीड कॉरिडोर का निर्माण किया गया।
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना ने 81 करोड़ लोगों को मुफ्त 5 किलो अन्न दिया, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4 करोड़ से अधिक पक्के घर बने। नई शिक्षा नीति 2020 शिक्षा क्षेत्र में बड़ा बदलाव ला रही है। आज AIIMS की संख्या बढ़कर 23 हो गई है, 8 नए IIM, 7 नए IIT और 490 नई यूनिवर्सिटी स्थापित की गई हैं। PM कौशल विकास योजना के तहत 1.6 करोड़ युवाओं को ट्रेनिंग मिली है। भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने हर क्षेत्र के हर वर्ग के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं का पिटारा खोला है। विभिन्न प्रोफेशन से आए हुए लोग सरकार की उपलब्धियों को जनता तक बेहतर तरीके से पहुंचा सकते हैं। संचालन श्याम हेला ने किया। कार्यक्रम के संयोजक आनंद जयसवाल व सहसंयोजक विवेक गौड़, राघवेंद्र कुशवाहा रहे। पूर्व सांसद केशरी देवी पटेल, विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, राजेंद्र मिश्र, रणजीत सिंह, शशि वार्ष्णेय, देवेश सिंह, कुंज बिहारी मिश्रा, रवि केसरवानी, डॉ शैलेश पांडेय, राजेश केसरवानी, विवेक मिश्रा, विजय पटेल, अरुण पटेल, विजय श्रीवास्तव आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
Anveshi India Bureau



