प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के उत्कृष्ट फार्मेसी संस्थान शम्भूनाथ इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी (एसआईपी) प्रयागराज के डी•फार्म• प्रथम वर्ष के विधार्थियो ने सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) नैनी प्रयागराज का भ्रमण किया l फार्मेसी संस्थान के निदेशक प्रो•(डॉ•) अरविन्द श्रीवास्तव ने बताया कि सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट को अपशिष्ट जल उपचार संयंत्र भी कहा जाता है। उन्होंने बताया कि यह एक ऐसा संयंत्र है जो सीवेज या अपशिष्ट जल को साफ करने और इसे पुन: उपयोग के लिए उपयुक्त बनाने के लिए उपयोग किया जाता है, इस प्रक्रिया से शहरों के गंदे पानी को एकत्र कर उसका शुद्धिकरण करने के बाद नदियों और पोखरो मे भेजा जाता है l भ्रमण के दौरान डी• फार्म•प्रथम वर्ष के समस्त विद्यार्थियों के साथ विभाग से राज भूषण सिंह और प्रिन्स सृजल उपस्थित रहेl संस्थान के अध्यक्ष डॉ• धीरेन्द्र कुमार और सचिव कौशल कुमार तिवारी ने इस सफल भ्रमण के लिए सभी को शुभकामनायें दी और सभी विधार्थियो के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Anveshi India Bureau



