Wednesday, February 18, 2026
spot_img
HomePrayagrajउत्तर मध्य रेलवे के पदक विजेता पहलवानों ने की महाप्रबंधक से मुलाकात

उत्तर मध्य रेलवे के पदक विजेता पहलवानों ने की महाप्रबंधक से मुलाकात

उत्तर मध्य रेलवे के दो पहलवानों उदित एवं जौंटी कुमार ने महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे श्री उपेंद्र चंद्र जोशी से मुलाकात की और उनको अपनी उपलब्धियों से अवगत कराया। ज्ञात हो कि, श्री उदित ने फ्रीस्टाइल कुश्ती, भारवर्ग- 57 किलोग्राम एवं 61 किलोग्राम में लड़ते हुए ओमान, जार्डन में आयोजित सीनियर एशियन कुश्ती चैम्पियनशिप, 2025 एवं मंगोलिया में आयोजित सीनियर रैकिंग सीरीज कुश्ती चैम्पियनशिप, 2025 में रजत पदक जीता। इसके पूर्व भी उन्होंने अखिल भारतीय रेलवे पुरुष कुश्ती चैम्पियनशिप, कपूरथला 2024 एवं सीनियर फेडरेशन कप कुश्ती चैम्पियनशिप पंजाब 2024 में स्वर्ण पदक भी जीता था। श्री जोन्टी कुमार ने फ्रीस्टाइल कुश्ती, भारवर्ग- 86 व 97 किलोग्राम में खेलते हुए सीनियर एशियन कुश्ती चैम्पियनशिप, ओमान, जार्डन 2025 में चतुर्थ स्थान, अखिल भारतीय रेलवे पुरुष कुश्ती चैम्पियनशिप, कपूरथला 2024 एवं सीनियर नेशनल कुश्ती चैम्पियनशिप 2024, पूणे (महाराष्ट्र) में स्वर्ण पदक जीत कर राष्ट्र और ज़ोन को गौरवान्वित किया। दोनो ही खिलाड़ी वर्तमान में राष्ट्रीय कैम्प में है और आने वाले वर्ल्ड चैम्पियनशिप में दिनांक 13 से 21 सितम्बर 2025 में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

उत्तर मध्य रेलवे के कुश्ती कोच संदीप दाहिया और खिलाड़ियों ने महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे उपेंद्र चंद्र जोशी से उनके कार्यालय में जाकर उनको इन उपलब्धियों से अवगत कराया। महाप्रबंधक ने खिलाड़ियों से प्रत्येक के विषय में जानकारी ली और उनको हासिल की गई शानदार उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए आगे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। महाप्रबंधक ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी वे उत्तर मध्य रेलवे और राष्ट्र के लिए इसी तरह की उपलब्धियां हासिल करेंगे।

इस अवसर पर उत्तर मध्य रेलवे खेल संघ के अध्यक्ष, एस पी द्विवेदी, उपाध्यक्ष, महासचिव, सर्वेश चंद द्विवेदी, सचिव/महाप्रबंधक, अखिल शुक्ला, उत्तर मध्य रेलवे खेल संघ के संयुक्त सचिव, डॉ. अमित मालवीय उपस्थित रहे ।

 

 

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments