राजकीय बालिका इंटर कॉलेज,सिविल लाइंस, प्रयागराज की कक्षा 10 की छात्रा और क्रिकेट खिलाड़ी रानी यादव को सर्किट हाउस,प्रयागराज में आयोजित मेधावी सम्मान समारोह कार्यक्रम में “मुख्यमंत्री विद्यालयी खेल पुरस्कार” से आज सम्मानित किया गया । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, एमएलसी डॉ के पी श्रीवास्तव थे जबकि जिलाधिकारी एवं सीडीओ प्रयागराज,जिला विद्यालय निरीक्षक प्रयागराज की गरिममयी उपस्थिति में रानी को यह पुरस्कार प्रदान किया गया। पुरस्कार स्वरूप रजत पदक,प्रमाणपत्र और 25,000 रूपये की धनराशि प्राप्त हुई है । रानी की इस उपलब्धि पर गौरवान्वित विद्यालय की प्रधानाचार्या नीलम मिश्रा ने बताया कि रानी ने अपने प्रथम प्रयास में उदयपुर , राजस्थान में आयोजित नेशनल लेवल की विद्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। प्रतियोगिता में उन्होंने महत्वपूर्ण योगदान देते हुए प्रदेश को द्वितीय स्थान दिलाया।उनकी इस उपलब्धि पर समस्त विद्यालय परिवार हर्षित और गौरवान्वित है।
Anveshi India Bureau



