विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, प्रयागराज में एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया (एएसआई) की प्रयागराज सिटी ब्रांच की ओर से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन आज किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अहमदाबाद विमान हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए की गई, जिसमें सभी ने मौन रखकर संवेदना प्रकट की। शिविर का उद्घाटन कॉलेज की प्राचार्य प्रो. डॉ. वत्सला मिश्रा, उप-प्राचार्य डॉ. मोहित जैन,एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष डॉ.प्रोबाल नियोगी एवं प्रमुख अधीक्षक डॉ. आरबी कमल ने किया ।
इस अवसर पर डॉ. वैभव श्रीवास्तव, डॉ. सुजीत सिंह, डॉ. संजय सिंह, डॉ. संतोष सिंह, डॉ. अभिनव अग्रवाल, डॉ. विशाल केवलानी, डॉ. कृष्ण प्रताप सिंह और डॉ. आलोक सिंह थे । रक्तदान करने वाले चिकित्सकों एवं छात्रों में प्रो. (डॉ.) सुधा यादव, जय कुमारी जायसवाल, डॉ. सुयश शर्मा, डॉ. गौरव कुमार, डॉ. हर्षित शर्मा, डॉ. हर्षित गौतम, डॉ. चंद्रर्क द्विवेदी, डॉ. शिवांगी रावत, डॉ. आरज़ू मलिक, डॉ. पृतिका, डॉ. अनन्या मित्तल, डॉ. आदित्य राज, डॉ. वर्षा शुक्ला, डॉ. अदिति एवं अन्य कई चिकित्सक, छात्र शामिल थे।

रक्तदान शिविर ‘रक्त संकल्प – एक वादा खुद से’, राष्ट्रीय रक्त संचरण परिषद और भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के सहयोग से आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में छात्रों, फैकल्टी और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। शिविर की सफलता में ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. रवी रानी, सौरभ पूरी,परामर्शदाता विनोद तिवारी एवं अनिल तिवारी, लैब टेक्नीशियन जी.के. सिंह, स्टाफ नर्स पूनम यादव एवं अन्य कर्मचारियों का योगदान रहा। संयोजक डॉ. संजय सिंह थे।
Anveshi India Bureau



