नैनी टीएसएल उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिए संविदा कर्मचारियों ने पूर्वांचल विद्युत वितरण लिमिटेड के अंतर्गत प्राइम वन वर्कफोर्स प्राइवेट लिमिटेड फर्म द्वारा संविदा कर्मचारियों की अवैध तरीके से पेमेंट काटी जा रही है। और वार्ता करने पर बताया गया की ऊर्जा जनशक्ति ऐप के माध्यम से अटेंडेंस न लगने के कारण पेमेंट काटी गई है महोदय यह भी बताना है कि ऊर्जा जनशक्ति एप हफ्ते में दो से चार दिन कार्य नहीं करता और कर्मचारियों के पास एंड्रॉयड फोन न होने की वजह से 50% कर्मचारियों की अटेंडेंस नहीं लगती है अल्पवेतन होने के कारण रिचार्ज करने की भी क्षमता नहीं है और इस भीषण गर्मी में समस्त कर्मचारी पूरे मनोयोग से कार्य कर रहे हैं इसके बावजूद भी वेतन की कटौती की गई है जिससे कर्मचारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है अगर 2 दिन के अंदर पूरी पेमेंट नहीं दी जाती है तो विद्युत संविदा मजदूर संगठन के बैनर तले सम्पूर्ण जिले में कार्य बहिष्कार करके उच्चअधिकारीयों का घेराव किया जाएगा
इसकी जिम्मेदारी उच्च अधिकारियों की और कंपनी की होगी बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि शीघ्र भुगतान नहीं हुआ तो किसी भी औद्योगिक अशांति की संपूर्ण जिम्मेदारी उच्च अधिकारियों की होगी टीएसएल उपखंड अधिकारी मदन कुमार यादव को ज्ञापन भी दिया गया उन्होंने आश्वासन दिया कि सोमवार तक सभी के वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा ज्ञापन देने में पूर्वांचल महामंत्री योगेंद्र सिंह महामंत्री ननकेश यादव उपाध्यक्ष प्रियम मिश्र कोषाध्यक्ष सुनील यादव शास्त्री जोन अध्यक्ष आशीष सिंह मीडिया प्रभारी सौरभ चौधरी सुरेंद्र शर्मा सगठन मंत्री संजय यादव सहित कई लोग मौजूद थे।
Anveshi India Bureau



