मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर भाजपा प्रयागराज महानगर द्वारा रविवार को सिविल लाइन स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित सिविल लाइन मंडल के विकसित भारत कार्यशाला में विकसित भारत की संकल्पना एवं हमारी भूमिका तथा केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों पर बोलते हुए बतौर मुख्य अतिथि शहर उत्तरी विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी ने कहा कि मोदी सरकार ने सशक्त और सुरक्षित भारत का सपना साकार किया है। जब 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की बागडोर संभाली थी तो उस समय भारत आर्थिक मोर्चे पर दुनिया के कमजोर देशों में गिना जाता था और आज भारत जापान को भी पीछे छोड़ रहा है अर्थव्यवस्था के मामले में। मोदी सरकार ने आतंकवाद और नक्सलवाद के खिलाफ ठोस कार्रवाई की। रक्षा क्षेत्र में आज भारत आत्मनिर्भरता के पायदान पर खड़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने बीते 11 वर्षों में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के मंत्र पर चलते हुए वैश्विक मंच पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है। पिछले 8 सालों में योगी सरकार में प्रयागराज में 21 फ्लाई ओवर बने हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत ढांचे में जो परिवर्तन आए हैं वह मोदी सरकार के बीते 11 वर्षों के सेवा भाव का परिणाम हैं। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास अब केवल नारा नहीं, देश की पहचान है। जन धन योजना वित्तीय समावेशन की विश्व में सबसे बड़ी पहल साबित हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कमजोर वर्गों की आकांक्षाओं की पूर्ति और उनके अधिकारों की रक्षा की। जनजातीय लोगों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हुआ। पीएम स्वविधि योजना के अंतर्गत 50 लाख से अधिक रेहड़ी पटरी वालों को ऋण मिला। 13 हजार करोड़ रु की लागत से केंद्र सरकार द्वारा वित्त पोषित पीएम विश्वकर्मा योजना चलाई गई। 80 करोड़ भारतीयों की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित हुई। पीएम किसान योजना के अंतर्गत अब तक 11.8 करोड़ किसान लाभान्वित हुए। मोदी सरकार सबका साथ सबका विकास के मार्ग पर चलते हुए विकसित भारत का रोडमैप तैयार किया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि हम सभी का साझा संकल्प होना चाहिए कि एक आत्मनिर्भर, सुरक्षित और विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं। देश के प्रत्येक तबके के पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। विकसित भारत के लिए हमें जाति धर्म भाषा लिंग और क्षेत्र से ऊपर उठकर राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं भाईचारे के लिए काम करना है। औपनिवेशिक मानसिकता, वंशवादी राजनीति की बुराई के खिलाफ आवाज उठानी होगी। राष्ट्रसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए एक कर्तव्यनिष्ठ राष्ट्रवादी नागरिक के रूप में कार्य करना है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने विकसित भारत संकल्प पत्र पढ़कर व उसपर हस्ताक्षर कर भारत को विकसित बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन विजय श्रीवास्तव ने किया। धन्यवाद एवं आभार ज्ञापन अर्चना शुक्ला ने दिया। इस अवसर पर सिविल लाइन मंडल अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव, मुरारी लाल अग्रवाल, श्याम हेला, विक्रमजीत भदौरिया, अर्चना शुक्ला, हेमंत बनर्जी, अजय श्रीवास्तव, बबलू रघुवंशी, विजय पटेल, राजेश केसरवानी, विवेक मिश्रा, आनंद दुबे, धीरेन्द्र ओझा, राजेश गोंड, अंगद पटेल, चंदन झा आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Anveshi India Bureau



