मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर भाजपा मुट्ठीगंज मंडल के विकसित भारत का अमृत काल सेवा सुशासन गरीब कल्याण के 11 वर्ष के कार्यशाला संकल्प सभा का आयोजन रोटरी क्लब दरियाबाद पार्क में किया गया इस अवसर विकसित भारत की संकल्पना एवं हमारी भूमिका तथा केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों पर बोलते हुए बतौर मुख्य अतिथि महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारत को 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प अवश्य पूरा होगा। देश की जनता समझ चुकी है कि पीएम मोदी बिना रुके बिना थके देश को प्रगति के पथ पर ले जाने के लिए दिनरात काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिछले 11 वर्षों के कार्यकाल में भारत ने सफलता और विकास के नए आयाम स्थापित किए। आज भारत के विकास का पहिया तेजी से घूम रहा है। देश तरक्की के रास्ते पर है। 2014 से लेकर अब तक भारत ने आर्थिक मोर्चे पर छलांग लगाई है। आर्थिक मोर्चे पर आज हम जापान से आगे निकल रहे हैं। चिकित्सा, शिक्षा, रक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर आदि सभी क्षेत्रों में मोदी सरकार ने उल्लेखनीय कार्य किया है। भाजपा का संकल्प है कि शिक्षा की गुणवत्ता के साथ कोई खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। किसानों के हित में भाजपा सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किए हैं। पीएम मोदी ने जय जवान जय किसान जय विज्ञान जय अनुसंधान का नारा दिया। भाजपा कार्यकर्ता विकसित भारत के संकल्प को लेकर सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पूरी ऊर्जा के साथ पहुंचाएं। हमें भ्रष्टाचार मुक्त समतामूलक समरस समाज के निर्माण में अपना योगदान सुनिश्चित करना है।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य वक्ता नीरज त्रिपाठी एवं जिला प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में भारत विश्व की चौथा आर्थिक शक्ति का देश बन गया है और भारत विकसित भारत की ओर बडी तीव्रता के लिए बढ़ रहा है ।

कार्यशाला की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष परमानंद वर्मा ने किया
संयोजक जितेन्द्र जायसवाल ने संचालन किया
इस अवसर प्यारे लाल जायसवाल, आलोक वैश्य,प्रमोद मोदी, अनिल गुप्ता, अजय अग्रहरि,लवकुश केसरवानी,स्वाती गुप्ता,मंजू गुप्ता, मालती केसरवानी,कुसुम लता गुप्ता, नीरज टंडन, नीरज गुप्ता मुकेश जोशी, मुकेश जोशी, आरती केसरवानी, शत्रुघ्न जायसवाल, जितेंद्र निषाद, अशोक गुप्ता, रितेश केसरवानी, आंनद मिश्रा, आदि मंडल कार्यकर्ता रहे।
Anveshi India Bureau



