Wednesday, February 18, 2026
spot_img
HomePrayagrajरथ यात्रा मार्ग की सफाई एवं मरम्मत को लेकर महापौर को दिया...

रथ यात्रा मार्ग की सफाई एवं मरम्मत को लेकर महापौर को दिया गया ज्ञापन 

श्री जगन्नाथ जी महोत्सव समिति ट्रस्ट के द्वारा 27 जून को होने वाली विशाल रथयात्रा को लेकर महापौर गणेश केसरवानी कों ट्रस्ट के रथयात्रा संयोजक राजेश केसरवानी ने ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि रथयात्रा मार्ग के कई स्थानों पर रोड कटिंग के कारण गड्ढे बने हैं और रोड क्षतिग्रस्त है ।

जिसके कारण रथ यात्रा का रथ का पहिया फंस कर गिर सकता है इसलिए रथ यात्रा मार्ग का सर्वे करते हुए क्षतिग्रस्त मार्गों को ठीक करा कर साफ सफाई की जाए और विद्युत विभाग के अधिकारी भी रथ यात्रा मार्ग का सर्वे करते हुए लटके हुए तारों को ठीक कराएं विशेष रूप से अग्रसेन चौराहे से चमेली बाई धर्मशाला वाली रोड पर तार लटके हुए हैं जिसके कारण 18 फीट का रथ का शिखर फंस सकता है और रथ पर करंट उतरने की संभावना हो सकती है किसी तत्काल सही किया जाए ।

परंपरागत रूप से रथ यात्रा मार्ग जीरो रोड, अग्रसेन चौराहा चमेली बाई धर्मशाला मार्ग हीवेट रोड ,जॉनसेनगंज ,घंटाघर, लोकनाथ ,ऊंचा मंडी ,बहादुरगंज, राम भवन, मुट्ठीगंज, हटिया पुलिस बूथ, बांस मंडी, बलुआ घाट ,कटघर से काशीराज नगर मार्ग निर्धारित है।

 

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments