Wednesday, February 18, 2026
spot_img
HomePrayagrajप्रयागराज: नाज़रेथ अस्पताल में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, 100 यूनिट रक्त...

प्रयागराज: नाज़रेथ अस्पताल में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, 100 यूनिट रक्त संग्रहित

प्रयागराज, 16 जून 2025: नाज़रेथ अस्पताल, प्रयागराज ने आज इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन (AMA) के सहयोग से एक दिवसीय विशाल रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया। यह शिविर अस्पताल परिसर में सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित किया गया।

शिविर का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि फादर वाल्टर डी सिल्वा, सेंट जोसेफ कॉलेज के प्रधानाचार्य, और विशिष्ट अतिथि डॉक्टर अशोक अग्रवाल, चेयरमैन एएमए, उपस्थित थे। उनके साथ कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपनी सहभागिता दर्ज कराई। इस पुनीत अवसर पर, नाज़रेथ अस्पताल के कर्मचारियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और मानव सेवा के इस कार्य में अपना योगदान दिया।

रक्तदान शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना और जरूरतमंद मरीजों के लिए सुरक्षित रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना था। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि एक यूनिट रक्त तीन लोगों की जान बचा सकता है, और यह नि-शुल्क, सुरक्षित तथा शरीर के लिए लाभदायक होता है।

इस अवसर पर, नाज़रेथ अस्पताल के निदेशक फादर विपिन डी सोजा ने सभी रक्तदाताओं और आयोजन टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में भी ऐसे आयोजनों का सिलसिला जारी रहेगा।

शिविर में युवाओं की बड़ी संख्या में भागीदारी ने विशेष उत्साह पैदा किया। रक्तदान शिविर में लगभग 100 यूनिट रक्त एकत्र किया गया, जिसे विभिन्न जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए सुरक्षित रूप से संग्रहित किया जाएगा।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments