Wednesday, February 18, 2026
spot_img
HomePrayagrajशिक्षा सेवा चयन आयोग ने टी०जी०टी परीक्षा 30 व 31जुलाई 2025को कराने...

शिक्षा सेवा चयन आयोग ने टी०जी०टी परीक्षा 30 व 31जुलाई 2025को कराने का दिया आश्वासन

उ०प्र०शिक्षा सेवा चयन आयोग पर टी०जी०टी० परीक्षा की स्थिति स्पष्ट करने को लेकर युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष एड०अनिल सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में प्रतियोगी छात्रों ने जमकर हंगामा काटा प्रतियोगी की जिद थी की आयोग की अध्यक्ष से ही वार्ता होगी लेकिन अध्यक्ष लखनऊ में थी ऐसे में परीक्षा नियंत्रक देवेन्द्र प्रताप सिंह से लगभग 2बजे काफी गहमागहमी के बाद वार्ता के क्रम में उन्होंने बताया कि 30 व 31 जुलाई 2025 को टी०जी०टी०की परीक्षा कराने को लेकर शासन से सहमति के लिए अध्यक्ष गयी हैं शासन से अनुमति मिलते ही परीक्षा सम्बन्धी नोटिस अध्यक्ष के आते ही जारी कर दी जाएगी वहीं पी जी टी की परीक्षा को लेकर अगस्त के अंतिम सप्ताह में हर हाल में परीक्षा कराने की बात कही गई युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने परीक्षा नियंत्रक देवेन्द्र प्रताप सिंह से परीक्षा की तिथियों में बार – बार बदलाव को लेकर नाराजगी भी जताई तो उन्होंने स्पष्ट बताया कि हमारी तैयारी पूरी है परीक्षा हर हाल में करा लूंगा सितम्बर में टी०ई०टी० का भी विज्ञापन करने की तैयारी में है सब कुछ ठीक रहा तो टीजीटी-पीजीटी व असिस्टेंट प्रोफेसर का नया विज्ञापन नवम्बर में जारी हो जाएगा आयोग बहुत तेजी के कार्य कर रहा है असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा का मूल्यांकन गठित कमेटी की निगरानी में शुरू होने जा रहा है जो भी संदिग्ध पाया जाएगा उसे बक्सा नहीं जाएगा ।

प्रतियोगी छात्र प्रतिनिधि मंडल के शीतला प्रसाद ओझा ने जी०आई०सी० एल०टी०, प्रवक्ता,खण्ड शिक्षा अधिकारी, राजकीय डिग्री कालेजों के रिक्त पदों पर तत्काल विज्ञापन जारी करने को लेकर कल यानी मंगलवार को उ०प्र०लोक सेवा आयोग पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया है उन्होंने का कि आठ वर्षों से विज्ञापन न आने के कारण लाखों प्रतियोगी ओवर एज हो गये है ऐसे में कम से कम 3 वर्ष की उम्र सीमा में छूट दी जाए तथा पी सी एस सहित सभी परीक्षाओं की अंतिम उत्तर कुंजी के साथ प्रत्येक प्रतियोगियों के प्राप्त अंक भी जारी किया जाए जिससे पारदर्शिता बनी रहे लोक सेवा आयोग की मनमानी नहीं चलेगी इस अवसर पर प्रभाकर सिंह परिहार,बी एम भरद्वाज, अमित पांडेय,अंबरीष शुक्ल,सत्य प्रकाश सिंह,रिश्ते कुमार सिंह,राम जी सिंह,के डी वर्मा,दीपक,अशोक,पवन,विनय, अंकित,हर्ष,महेश,ओम प्रकाश यादव सहित सैकड़ों अभ्यर्थी सामिल रहे।

 

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments