Wednesday, February 18, 2026
spot_img
HomePrayagrajवाराणसी के नवनियुक्त जेडी ने कार्यभार संभाला

वाराणसी के नवनियुक्त जेडी ने कार्यभार संभाला

वाराणसी के नवनियुक्त संयुक्त शिक्षा निदेशक (जेडी) दिनेश सिंह ने आज कार्यालय पहुंचकर कार्यभार संभाल लिया है। इस दौरान यूपी बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी के अपर सचिव विनोद कुमार राय और जेडी कार्यालय के कर्मचारियों ने नवनियुक्त जेडी दिनेश सिंह का बुके देकर स्वागत करते हुए बधाई दिया। उन्होंने जेडी कार्यालय के सभी कर्मचारियों सहित अन्य लोगों के साथ विभागीय बैठक कर जरूरी निर्देश दिया है।

उल्लेखनीय है कि नवनियुक्त जेडी दिनेश सिंह फतेहपुर निवासी हैं। इविवि से शिक्षा हुई है। यह वर्ष – 1995 बैच के वरिष्ठ पीईएस अधिकारी हैं। नवनियुक्त जेडी सरल स्वभाव , मिलनसार व ईमानदार छवि और लोगों की मदद करने वाले अधिकारी हैं। वरिष्ठ पीईएस अधिकारी दिनेश सिंह प्रयागराज, देवरिया, बागपत, मुजफ्फरनगर और आजमगढ़ में डीआईओएस के पद पर कुशलतापूर्वक कार्य किया है।

जेडी आजमगढ़, उप शिक्षा निदेशक विज्ञान उप्र शिक्षा निदेशालय प्रयागराज,निदेशक सीमैट, जेडी आजमगढ़ सहित अन्य पदों पर कुशलतापूर्वक कार्य किया है। उन्होंने कहा कि शासन की मंशानुरूप कार्य किया जाएगा। विद्यालयों में बेहतर शैक्षिक माहौल के साथ शिक्षण होगा। नवनियुक्त जेडी दिनेश सिंह ने कहा कि प्रधानाचार्य,शिक्षक और कर्मचारी सहित अन्य शिक्षा से जुड़े लोग कार्य दिवस में कार्यालय में आकर अपनी समस्याओं को बता सकते हैं उसका त्वरित निस्तारण किया जाएगा।

 

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments