उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ(एकजुट) के प्रदेश संरक्षक डा हरि प्रकाश यादव, प्रदेश महामंत्री राजीव यादव, प्रदेश प्रवक्ता श्रवण कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र वर्मा, आय व्यय निरीक्षक सुरेन्द्र प्रताप के नेतृत्व में बड़ी संख्या में शिक्षकों ने उप्र शिक्षा निदेशालय पर आज देर शाम प्रदर्शन कर एडी माध्यमिक की अनुपस्थिति में उप शिक्षा निदेशक सीएल चौरसिया को 13 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन में मांग की गयी है कि आनलाइन /आफलाइन स्थानांतरण की विसंगतियों को दूर करके शिक्षकों, प्रधानाचार्यो का तबादला किया जाए।
ज्ञापन में मांग की गयी है कि 4500 विद्यालयों में से मात्र 3500 कॉलेजों ने ऑनलाइन स्थानांतरण के लिए डाटा फीट किया गया है,पोर्टल पर 75,000 शिक्षकों में से 21,000 शिक्षकों का डाटा गलत है। स्थानांतरण के लिए पोर्टल पर खोले गए 65,00 पदों के सापेक्ष अंतिम तिथि 14 जून तक मात्र 1762 अध्यापकों ने ही ऑनलाइन आवेदन किया हैं। एकजुट के संरक्षक डा हरिप्रकाश यादव ने बताया कि आनलाइन आवेदन प्रक्रिया में तमाम तकनीकी समस्याओं के कारण अधिकांश शिक्षक आवेदन करने से वंचित रह गए हैं अतः तकनीकी समस्याओं का निराकरण करते हुए कम से कम तीन दिन के लिए आवेदन की तिथि बढ़ायी जाय ।

एकजुट के प्रदेश महामंत्री राजीव यादव ने कहा कि प्रदेश के शिक्षक अपनी समस्या लेकर कार्यालय आते हैं किन्तु यहां उनकी समस्या सुनने वाला कोई नहीं है । संरक्षक डा हरि प्रकाश यादव ने कहा कि यदि समय से विसंगतियां दूर नहीं हुईं तो 23 जून को निदेशालय का घेराव किया जायेगा । इस अवसर पर एकजुट के सुधाकर ज्ञानार्थी, देवराज सिंह, डी.पी. यादव, विजय प्रकाश विद्रोही, रणविजय यादव, महेंद्र यादव, विनोद कुमार, वीरेंद्र कुशवाहा, कृष्णदत्त त्रिपाठी, दिनेश यादव, लाल मणि यादव, केके सरोज, वेद प्रकाश निगम, विनोद कुमार, राकेश कुमार, सुरेन्द्र सिंह, अशोक पटेल, प्रकाश जायसवाल, देवेंद्र प्रताप सिंह, प्रमोद कुमार, सुनील कुमार, अनिल वर्मा, डॉक्टर राजेश सिंहा, हरिश्चंद्र पटेल, संदीप यादव, निकिता कुशवाहा, राजेश कुमार सिंह, गुलाब, रूपचन्द्र गौतम, सहित बड़ी संख्या में शिक्षक निदेशालय पर डटे
रहे।
Anveshi India Bureau



