Wednesday, July 2, 2025
spot_img
HomePrayagrajप्रयागराज। भाजपा प्रयागराज महानगर ने सभी 15 मंडलों में लगाया योग शिविर

प्रयागराज। भाजपा प्रयागराज महानगर ने सभी 15 मंडलों में लगाया योग शिविर

21 जून शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा प्रयागराज महानगर द्वारा महानगर के सभी 15 मंडलों में योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पार्टी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों जनप्रतिनिधियों ने आम जनमानस के साथ योगाभ्यास प्राणायाम कर स्वस्थ शरीर के लिए योग की महत्ता का संदेश दिया। सिविल लाइन स्थित संगीत सम्राट गार्डन में भाजपा विधि प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित योग शिविर में इलाहाबाद हाईकार्ट के न्यायमूर्ति रामसूरत राम मौर्या, अपर महाधिवक्ता महेश चंद्र चतुर्वेदी भी उपस्थित रहे। यहां भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक रणजीत सिंह ने प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों के साथ योगासन किया। योग शिविर के संयोजक विधि प्रकोष्ठ काशी क्षेत्र के सह संयोजक आशुतोष पांडेय रहे। महापौर गणेश केसरवानी ने अरैल स्थित शिवालय पार्क में योग शिविर में योग किया। निवर्तमान भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र ने शिवकुटी मंडल के शांति पुरम लेबर चौराहा मार्ग पर कार्यकर्ताओं के साथ योगासन किया। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मोर्चा अध्यक्ष नवाब खान के साथ योगासन किया और लोगों को योग के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘योग से सहयोग’ के मंत्र को जन-जन तक पहुंचाने का यह प्रयास, विकसित भारत की आत्मनिर्भर चेतना का परिचायक है। प्रतिदिन योग करने से तन-मन स्वस्थ रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। योग हमारे शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक तीनों आयामों को संतुलन व स्वास्थ्य प्रदान कर सुखी और श्रेष्ठ जीवन सुनिश्चित करता है। महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि जब योग जीवन का हिस्सा बनता है, तब कर्म साधना बन जाती है। योग न केवल शरीर की लय है, बल्कि आत्मा का अनुशासन और कर्म का संतुलन भी है। संपूर्ण विश्व भारत की योग की विरासत के साथ जुड़ने पर गौरवान्वित महसूस करता है। वेणी माधव, विश्वविद्यालय, भारद्वाज, खुल्दाबाद, सिविल लाइन, राजरूप पुर, कीडगंज, मुट्ठीगंज, चौक सहित समस्त 15 मंडलों में योग शिविर का आयोजन किया गया। डॉ शैलेश पांडेय, कुंज बिहारी मिश्रा, देवेश सिंह, वरुण केसरवानी, रमेश पासी, प्रमोद मोदी, राजेश केसरवानी, विवेक मिश्रा, विजय श्रीवास्तव, विजय पटेल, संजय राजन, अरुण पटेल, अजय सिंह आदि कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मंडलों में आयोजित योग शिविरों में योगासन किया।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments