एयरपोर्ट सलाहकार समिति के अध्यक्ष सांसद प्रवीण पटेल ने बताया, हिंडन एयरपोर्ट से प्रयागराज एयरपोर्ट से सीधी उड़ान शुरू करने के मुद्दे पर नागरिक उड्डयन मंत्री से वार्ता की जाएगी।
दिल्ली एयरपोर्ट पर विमानों के भारी ट्रैफिक को देखते हुए प्रयागराज से गाजियाबाद के हिंडन के लिए सीधी विमान सेवा शुरू करने की तैयारी प्रारंभ हो गई है। प्रयागराज से सुबह हिंडन के लिए और शाम को हिंडन से प्रयागराज के लिए सीधी उड़ान का प्रस्ताव भेजा जाएगा। इस विमान सेवा के शुरू होने से गाजियाबाद के साथ नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा जाने वाले लोगों को सहूलियत मिलेगी।



