Wednesday, July 2, 2025
spot_img
HomePrayagrajप्रयागराज। रानी दुर्गावती को उनकी वीरता और साहस के लिए युगों तक...

प्रयागराज। रानी दुर्गावती को उनकी वीरता और साहस के लिए युगों तक याद किया जाएगा: संजय गुप्ता

गोंडवाना साम्राज्य की महान वीरांगना रानी दुर्गावती की पुण्य तिथि पर सिविल लाइन स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की ओर से आयोजित संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि रानी दुर्गावती को उनकी वीरता और साहस के लिए युगों तक याद किया जायेगा। अपने गोंडवाना राज्य की रक्षा के लिए उन्होंने वीरतापूर्वक मुगल आक्रमणकारियों से मुकाबला किया। मुगलों के सामने उन्होंने झुकने से इनकार कर दिया। रानी दुर्गावती ने नारी सशक्तिकरण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। रानी दुर्गावती ने अपने समाज राज्य की रक्षा के लिए अपना बलिदान दे दिया। उन्होंने मुगलों के सामने आत्मसमर्पण न करके खुद को अपने खंजर से अपने पेट में वार करके वीरगति को प्राप्त हुईं। हमारी जिम्मेदारी है कि हम आज की पीढ़ी को ऐसी महान वीरांगना के बारे में बताएं। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि अनुसूचित जनजाति मोर्चा के ऊपर संगठन समाज व देश के प्रति महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। मोर्चा कार्यकर्ताओं ने अपनी मेहनत से संगठन को मजबूत बनाने का प्रयास किया और आगे भी इसके लिए काम करेंगे ऐसा विश्वाश है। महानगर महामंत्री कुंज बिहारी मिश्रा ने कहा कि रानी दुर्गावती जैसी वीरांगना युगों में जन्म लेती हैं जिन्होंने मातृ शक्ति की वीरता का उदाहरण प्रस्तुत किया। डॉ शैलेश पांडेय ने रानी दुर्गावती के जीवन उनके कृतित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन डॉ धर्मेन्द्र गौड़ ने किया। आभार ज्ञापन अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष राजेश गोंड ने दिया। इससे पहले रानी दुर्गावती के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। इस अवसर पर ओम प्रकाश, नंद कुमार, सूरज गोंड, पूजा गोंड, संजय गोंड, धीरू गोंड, दिनेश गोंड, सुधा गोंड, दीपक गोंड, राम कुमार धुरिया, आरती गोंड, विजय पटेल, सुजीत कुशवाहा, राजेश केशरवानी , विवेक मिश्रा, आदि बड़ी संख्या में मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments