Saturday, July 5, 2025
spot_img
HomePrayagrajमहाप्रबन्धक उपेन्द्र चन्द्र जोशी ने 08 रेल कर्मचारियों को किया पुरस्कृत

महाप्रबन्धक उपेन्द्र चन्द्र जोशी ने 08 रेल कर्मचारियों को किया पुरस्कृत

महाप्रबन्धक, उत्तर मध्य रेलवे, उपेन्द्र चन्द्र जोशी द्वारा प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी, जे.सी.एस. बोरा एवं उत्तर मध्य रेलवे के विभागाध्यक्षों की उपस्थिति में संरक्षा के प्रति किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए झाँसी एवं प्रयागराज मण्डलों से मई 2025 माह के लिए चयनित कुल 08 रेल कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार प्रदान किए गए।

 

पुरस्कृत कर्मचारियों में 1. राम निहोरे, ट्रैकमैन II, चित्रकूटधाम कर्वी, झाँसी मण्डल 2. विपिन कुमार शुक्ल, लोको पायलट, प्रयागराज, प्रयागराज मण्डल 3. हरिओम मीना, उप टिकट निरीक्षक, ग्वालियर/झाँसी मण्डल 4. हराधन गोरेन, प्वाण्टसमैन, पनहाई/ प्रयागराज मण्डल 5. पंकज कुमार सिंह, स्टेशन मास्टर, लोहगरा/प्रयागराज मण्डल 6. दीपक अग्रवाल, उप स्टेशन प्रबन्धक, खजराहा/झाँसी मण्डल 7. कुलदीप सिंघल, स्टेशन मास्टर, मथुरा/आगरा मण्डल शामिल हैं।

 

 

इसके अतिरिक्त अमरजीत सिंह गिल, उप मुख्य टिकट निरीक्षक, झाँसी/झाँसी मण्डल को विशेष सेवा पुरस्कार से सम्मनित किया गया।

 

कुलदीप सिंघल, स्टेशन मास्टर, मथुरा/आगरा मण्डल को मई 2025 के सर्वश्रेष्ठ रेलकर्मी* के संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कुलदीप सिंघल ने दिनांक 18.05.2025 को मथुरा जंक्शन पर ड्यूटी के दौरान VPU पर एक Couple Light Engine को शंट सिग्नल नं. 183 को ऑन स्थिति में पास कर लाइन नं. 5 की तरफ बढ़ते देखा। इन्होंने तुरंत Couple Light Engine पर कार्यरत प्वाइंटसमैन को इंजन को खड़ा करने को बोला एवं साथ ही साथ लाइन नं. 05 के लिए ऑफ रूटिंग होम सिग्नल को बैक किया एवं लाइन नं. 5 पर आ रही गाड़ी के लोको पायलट को भी गाड़ी खड़ी करने के लिए वॉकी-टॉकी पर बोला।

इस प्रकार इनकी सजगता एवं सतर्कता से एक संभावित रेल दुर्घटना को रोका जा सका।

 

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments