नैनी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 52 वां जन्मदिन शहर दक्षिणी क्षेत्र में सादगी, सेवा और श्रद्धा के साथ भव्य रूप में मनाया गया। यह आयोजन केवल एक राजनीतिक व्यक्ति के जन्मदिवस का नहीं, बल्कि एक विचारधारा, एक संकल्प और समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के लिए प्रतिबद्धता का उत्सव था। शहर दक्षिणी उपाध्यक्ष धीरेंद्र यादव ‘धीरू’ के नेतृत्व में कार्यक्रम की शुरुआत पवित्र अरैल तट नैनी में मां गंगा के चरणों में विधिवत पूजा-अर्चना से हुई। इस आध्यात्मिक आराधना के माध्यम से अखिलेश यादव की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और पुनः उत्तर प्रदेश की सत्ता में उनके आगमन की कामना की गई। गंगा तट की इस शांत और भावुक सुबह ने इस आयोजन को विशेष आध्यात्मिक ऊंचाई प्रदान की।
Anveshi India Bureau