Wednesday, February 18, 2026
spot_img
HomePrayagrajपीड़ित मानवता की सेवा ही चिकित्सक का धर्म डॉ रमेश चंद्रा

पीड़ित मानवता की सेवा ही चिकित्सक का धर्म डॉ रमेश चंद्रा

आज अंतरराष्ट्रीय चिकित्सा दिवस पर विगत चार दशक से चिकित्सा कार्य कर रहे विश्व संवाद परिषद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय प्रति चिकित्सा परिषद के क्षेत्रीय मंत्री डॉ रमेश चंद्रा जी को समाज में उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए नगर के होटल विलास में नव नियुक्त हुए लायंस क्लब इंटरनेशनल के मंडलाध्यक्ष डॉ अर्पण धर दुबे एवं उपमंडलाध्यक्ष उदय चंदानी और उमेश चंद कक्कड़ द्वारा सम्मानित किया गया। यह अवार्ड नगर के प्रतिष्ठित चिकित्सकों को लायंस क्लब इंटरनेशनल प्रत्येक वर्ष देता रहता है।

आज के आयोजन में लगभग पचास से अधिक लोगों को यह अवार्ड दिया गया। लायंस क्लब प्रयागराज रॉयल के तीन चिकित्सक डॉ रमेश चंद्रा, डॉ दीपक सोनी एवं डॉ सूर्यनाथ प्रजापति को सम्मानित किया गया।

 

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments