महशर की अदालत में लोगों शब्बीर का सजदा बोलेगा मासूम सकीना के आंसू जैनब का कुतुबा बोलेगा कासिम के हाथों की मेहंदी असगर का झूला बोलेगा
प्रयागराज– माहे मोहर्रम की 6 तारीख को प्रयागराज अंजुमन इस्लामिया की ओर से के.पी. कक्कड़ रोड स्थित इमामबाड़ा से अलम का जुलूस निकाला गया। यह जुलूस अपने पारंपरिक रास्तों से होकर गुजरा और पुनः इमामबाड़े पर समाप्त हुआ।
जुलूस की शुरुआत इमामबाड़ा, के.पी. कक्कड़ रोड से हुई जो मानसरोवर, जीरो रोड, मोतीमहल चौराहा, जानसेनगंज से होता हुआ निरंजन सिनेमा बढ़ा ताजिया पहुंच । वहां से पुनः जानसेनगंज, घंटा घर, सब्जी मंडी, गड़ी सराय, कोतवाली चौक से गुजरते हुए इमामबाड़े पर वापस रखा गया जुलूस में अकीदतमंद बड़ी संख्या में शरीक हुए ग़म-ए-हुसैन की याद ताज़ा किया अलम में ढोल ताशा पार्टी तबल बजते चल रहे थे हाथ में या अली या हुसैन के पंचम लिए हुए थे हर के जुबान पर या अली या हुसैन के नारे थे बैंड पर नोहे पढे जा रहे थे। पूरे रास्ते लगर होता रहा बालूशाही शीरमल सकरपाला बिस्कुट
पैकेट बंद सामान लंगर में दिया जा रहा था अलम के जुलूस में ऐतिहासिक मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष असरार नियाज़ी,पार्षद कुसुम लता, फ़ैयाज़ अहमद ( फ़ैज़ी ), मो० अकरम (शगुन), यासीन खान, शानू हाशमी उमर अली मोहम्मद आमिर महबूब डाबर आदि लोग शामिल हुए।
पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद थी अलम को सकुशल संपन्न कराया।
Anveshi India Bureau



