Tuesday, February 17, 2026
spot_img
HomePrayagrajउत्थान के तत्वावधान में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न: 

उत्थान के तत्वावधान में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न: 

उत्थान संस्था के तत्वावधान में विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल प्रांगण के अंतर्गत बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल, शंभू नाथ इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग कॉलेज और शंभू नाथ इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी कॉलेज के सामूहिक प्रयास से संपन्न हुआ। विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल के प्रबंध निदेशक अभिषेक तिवारी, प्रधानाचार्य दिनेश कुमार श्रीवास्तव, शंभू नाथ इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारी आरके सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में राजरूपपुर पुलिसचौकी के प्रभारी शैलेंद्र यादव की उपस्थित में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। उपर्युक्त संस्थाओं के समस्त अध्यापक गण एवं कर्मचारियों ने वृक्षारोपण कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता की एवं पर्यावरण को स्वच्छ एवं संरक्षित करने का संकल्प लिया।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments