Wednesday, February 18, 2026
spot_img
HomePrayagrajरानी रेवती देवी में स्पिक मैके द्वारा कथक का आयोजन

रानी रेवती देवी में स्पिक मैके द्वारा कथक का आयोजन

प्रयागराज l विद्या भारती से संबद्ध काशी प्रांत के रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज राजापुर, प्रयागराज में प्रधानाचार्य बांके बिहारी पाण्डेय की अध्यक्षता में स्पिक मैके द्वारा प्रसिद्ध कथक कलाकार पंडित रुद्रशंकर मिश्र ने विद्यालय के सभागार में छात्र-छात्राओं के समक्ष कथक नृत्य के द्वारा रामायण के विभिन्न प्रसंगों पर आधारित गीतों के माध्यम से भावपूर्ण प्रस्तुति देते हुए छात्र-छात्राओं को भी नृत्य के प्रारंभिक गुणों की जानकारियां प्रदान की l पंडित रूद्र शंकर मिश्र ने छात्र-छात्राओं से संवाद भी स्थापित किया,उनकी प्रस्तुति पर छात्र-छात्राएं बीच-बीच में बराबर तालियों से उनका उत्साहवर्धन करते रहे l

कार्यक्रम प्रारंभ होने से पूर्व विद्यालय के प्रधानाचार्य बांके बिहारी पाण्डेय एवं संगीताचार्य मनोज गुप्ता ने पंडित रूद्रशंकर मिश्र एवं स्पिक मैके प्रयागराज चैप्टर के समन्वयक श्रेयश शुक्ला को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया l

विद्यालय के संगीताचार्य एवं मीडिया प्रभारी मनोज गुप्ता ने बताया कि युवाओं में भारतीय शास्त्रीय संगीत और संस्कृति के प्रचार-प्रसार हेतु गठित संस्था (स्पिक मैके) एक स्वैच्छिक युवा आंदोलन है जो भारतीय शास्त्रीय संगीत, शास्त्रीय नृत्य, लोक संगीत, योग, ध्यान, शिल्पकला और भारतीय संस्कृति के अन्य पहलुओं को बढ़ावा देकर भारतीय सांस्कृतिक विरासत के अमूर्त पहलुओं को बढ़ावा देता है। स्पिक मैके की स्थापना डॉ. किरण सेठ ने 1977 में आईआईटी दिल्ली में की थी। उन्हें 2009 में कला के क्षेत्र में योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया था l इसका उद्देश्य पारंपरिक भारतीय मूल्यों को बढ़ावा देना और भारत की सांस्कृतिक परंपराओं और विरासत के बारे में जागरूकता पैदा करना है। अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए, स्पिक मैके प्रख्यात विद्वानों और विचारकों द्वारा संगीत कार्यक्रम, व्याख्यान, प्रदर्शन, कार्यशालाएँ, अनौपचारिक चर्चाएँ और वार्ताएँ आयोजित करता है। ये कार्यक्रम संस्था की स्थानीय शाखाओं के सहयोग से स्कूलों और कॉलेजों में आयोजित किए जाते हैं।इसके लिए, देश के सबसे कुशल कलाकार मुख्य रूप से स्कूलों और कॉलेजों में भारतीय शास्त्रीय संगीत और नृत्य, लोकगीत, कविता, रंगमंच, पारंपरिक चित्रकला, शिल्प और योग के कार्यक्रम प्रस्तुत करते हैं। 2011 में, स्पिक मैके को युवा विकास में इसके योगदान के लिए राजीव गांधी सद्भावना पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

स्पिक मैके प्रयागराज चैप्टर के कार्यक्रम का संचालन समन्वयक श्रेयश शुक्ला एवं मनोज गुप्ता ने किया l

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments