कर्तव्य पथ परिवार के द्वारा मुंशी राम प्रसाद की बगिया नारायण वाटिका मुट्ठीगंज में सात दिवसीय शिव महापुराण, पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं रुद्राभिषेक आयोजन का शुभारंभ मंगल कलश यात्रा के साथ आरंभ किया गया मंगल कलश यात्रा का शुभारंभ नारियल फोड़कर महापौर गणेश केसरवानी, व्यापारी नेता सतीश चंद्र केसरवानी,संरक्षक कुमार नारायण, पार्षद नीरज केसरवानी मुख्य आयोजक राजेन्द्र केसरवानी,रामबाबू केसरवानी ,सतीश केसरवानी, राजेश केसरवानी ने किया मंगल कलश यात्रा के पश्चात शिवमहापुराण कथा आरंभ किया गया ।

इस अवसर पर आचार्य सतानंद नंद जी महाराज वृंदावन ने कथा का रसपान कराते हुए भक्तों से कहा कि मुक्ति मोक्ष और कष्ट निवारण का महासागर है शिव महापुराण कथा और सावन के महीने में श्री शिवमहापुराण का पाठ करने और सुनने से मनुष्य अपने सभी पापों से मुक्त हो जाता है चित्त की शुद्धि होती है और मन निर्मल हो जाता है और व्यक्ति को शांति संतुलन और संयम की प्राप्ति होती है और भगवान शिव प्रसन्न होकर भक्तों के कष्टों का निवारण करते हैं
मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि कथा स्थल नारायण वाटिका में 25 जुलाई से शुभ सुबह प्रातः 9:00 बजे से 12:00 तक पार्थिव शिवलिंग का निर्माण एवं रुद्राभिषेक का आयोजन किया जाएगा और
मंगल कलश यात्रा नारायण वाटिका मुट्ठीगंज से आरंभ होकर हटिया गोल घर पुलिस बूथ चौराहा मुट्ठीगंज चौराहा मुट्ठीगंज छोटा चौराहा सालिक गंज चौराहा से होते हुए मुंशी रामप्रसाद की बगिया कथा स्थल नारायण वाटिका में आकर विश्राम ली
कथा के मुख्य यजमान जय श्री केसरवानी एवं सुमित केसरवानी ने पूजन और महाआरती की
संचालन शैलेंद्र केसरवानी ने किया
मंगल कलश यात्रा में सपना सिंह आर्या ,साधना चतुर्वेदी, उर्मिला केसरवानी,उषा केसरवानी, आशा केसरवानी, विमला जायसवाल, अभिलाष केसरवानी, शत्रुघ्न जायसवाल, अतुल खन्ना, आदि सैकड़ों महिलाएं और कर्तव्य पथ परिवार के सदस्यगण रहे।
Anveshi India Bureau



