सावन के आगमन पर प्रयागराज में हरियाली तीज का पारंपरिक उत्सव पूरी रंगीनियत, भक्ति और सांस्कृतिक भावनाओं के साथ मनाया गया। जय त्रिवेणी जय प्रयाग सेवा समिति द्वारा आयोजित हरियाली तीज महोत्सव, सिविल लाइंस स्थित स्टार रिजेंसी होटल में संपन्न हुआ। जिसमें प्रयागराज के गणमान्य जनप्रतिनिधियों, राजनयिकों और सांस्कृतिक प्रेमियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ समिति की संरक्षक मंडल की सदस्य अनामिका चौधरी, डॉ कृतिका अग्रवाल, कविता यादव त्रिपाठी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
जिसके उपरांत समिति की महिलाओं के द्वारा भारतीय नारी हरियाली साड़ी प्रतियोगिता,डांस प्रतियोगिता ,बाल के जूडो की प्रतियोगिता एवं भजन संध्या के साथ कार्यक्रम की समाप्ति हुई
कविता यादव त्रिपाठी ने कहा हरियाली तीज हमारी सांस्कृतिक विरासत का उत्सव है। जो परिवार, परंपरा और महिलाओं की भूमिका को सम्मान देता है। ऐसे आयोजनों से समाज में सांस्कृतिक चेतना मजबूत होती है’’।
कार्यक्रम में मुख्य सहयोगी के रूप में कोषाध्यक्ष छाया पांडे, नेहा शर्मा महिला प्रभारी अनुराधा त्रिपाठी ,रोशनी अग्रवाल ,नीतू सिन्हा उपस्थित रही