Thursday, February 19, 2026
spot_img
HomePrayagrajअग्रवाल समाज प्रयागराज द्वारा 'चिंता मुक्त जीवन की ओर' कार्यशाला का सफल...

अग्रवाल समाज प्रयागराज द्वारा ‘चिंता मुक्त जीवन की ओर’ कार्यशाला का सफल आयोजन

 

प्रयागराज। अग्रवाल समाज, प्रयागराज (पंजी.) के तत्वावधान में “चिंता मुक्त जीवन की ओर” विषयक विशेष कार्यशाला 26 जुलाई 2025, को होटल नवीन कॉन्टिनेंटल, जीरो रोड, प्रयागराज में भव्यता और उत्साह के साथ संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं गणेश वंदना से हुआ, जिसमें समाज के सैकड़ों सदस्यों ने भागीदारी की।

कार्यशाला के मुख्य वक्ता मित्र जीव (मैत्रेय दादाश्रीजी के शिष्य) ने उपस्थितजनों को ध्यान, मानसिक स्वच्छता और सकारात्मक सोच के व्यावहारिक उपाय सरलता से समझाए। उन्होंने बताया कि दैनिक जीवन की चिंताओं से मुक्त और खुशहाल जीवन जीने का सबसे सशक्त मार्ग है—वर्तमान में जीना और आत्मिक शांति को अपनाना। उनके अनुभवजन्य उद्बोधन ने सभी को भीतर से सशक्त और सकारात्मक बने रहने के लिए प्रेरित किया।

अध्यक्ष पीयूष रंजन अग्रवाल ने कहा कि समाज के समग्र विकास के लिए मानसिक स्वास्थ्य अत्यंत आवश्यक है। ऐसे आयोजन समाज में भाईचारा, उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।

मीडिया प्रभारी मनीष गर्ग ने कहा कि समाज के सभी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी एवं उत्साह ही आयोजन की सफलता का आधार है। भविष्य में भी समाज के कल्याण के लिए इसी प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।

मुख्य वक्ता मित्र जीव ने अपने संदेश में कहा कि चिंता छोड़कर वर्तमान में जीना ही सच्चे सुख और शांति की राह खोलता है। उन्होंने सभी को आत्म-कल्याण एवं सकारात्मक सोच के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनीष गोयल, महामंत्री अभिषेक मित्तल, युवा मंडल अध्यक्ष अभिनव अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशुतोष गोयल, कोषाध्यक्ष अंशु अग्रवाल, महामंत्री वैभव गोयल, महिला मंडल अध्यक्ष मोना अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष स्वेता पोद्दार, कोषाध्यक्ष सुनीता पोद्दार, महामंत्री सलोनी अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित थे। विशेष रूप से अग्रवाल समाज, प्रयागराज के पदाधिकारी उपाध्यक्ष—अर्जुन अग्रवाल, आशीष गोयल, हरीश चन्द्र अग्रवाल, राकेश कुमार अग्रवाल, राजेश कुमार अग्रवाल; मंत्री—अजीत कुमार बंसल, अनुज अग्रवाल; सह मंत्री—अजय कुमार अग्रवाल, अनुज अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, रत्न-किशोर गर्ग, संदीप अग्रवाल; सदस्य—आदेश गोयल, अजय कुमार अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, कृष्णानु बंसल, मुरारी प्रसाद अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, प्रमय मित्तल, संजय अग्रवाल, विपुल कुमार मित्तल और समाज के अन्य सम्मानीय अतिथि मौजूद रहे।

आयोजन समिति एवं समाज के सभी सदस्यों ने मुख्य वक्ता, समस्त अतिथियों और सहभागियों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में इसी प्रकार की समाजोपयोगी गतिविधियों का संकल्प लिया।

 

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments