Thursday, February 19, 2026
spot_img
HomePrayagrajशिव का भजन कीर्तन मनन करने से मनुष्य पाप से मुक्त हो...

शिव का भजन कीर्तन मनन करने से मनुष्य पाप से मुक्त हो जाता है( आचार्य सतानंद जी महाराज )

कर्तव्य परिवार पथ के द्वारा आयोजित मुंशी राम प्रसाद की बगिया नारायण वाटिका में श्री शिव महापुराण कथा के तृतीय दिवस पर कथा का रसपान कराते हुए आचार्य सतानंद जी महाराज ने कहा कि शिव जी का भजन कीर्तन मनन और चिंतन करने से मनुष्य पाप मुक्त हो जाता है इसलिए हर समय और क्षण भोले बाबा को जीवन में  भजते रहो और कहा कि अगर शिव को पाना चाहते हों तो जीवन में सत्य और धर्म को धारण को क्योंकि सत्य ही शिव है और सत्य ही सनातन धर्म है ।

इस अवसर पर उतर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि भगवान शिव की कृपा मुझ पर हैं और सभी भक्तों के ऊपर भगवान शिव की कृपा बरसे संचालन राजेश केसरवानी ने किया स्वागत शैलेन्द्र केसरवानी ने किया ।

मुख्य यजमान राजेन्द्र केसरवानी पप्पू नींवी थरिया रहे ।

कथा की महाआरती उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, कुमार नारायण, सपना सिंह आर्या,पार्षद नीरज केसरवानी जय श्री केसरवानी, साधना चतुर्वेदी, परमानंद वर्मा उर्मिला केसरवानी,उषा केसरवानी, आशा केसरवानी, विमला जायसवाल,आदि सैकड़ों महिलाएं और कर्तव्य पथ परिवार के सदस्यगण रहे।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments