Wednesday, February 18, 2026
spot_img
HomePrayagrajइंटेक प्रयागराज चैप्टर की बैठक माधव परिसर, चौफटका में सम्पन्न

इंटेक प्रयागराज चैप्टर की बैठक माधव परिसर, चौफटका में सम्पन्न

प्रयागराज, इंटेक (INTACH) प्रयागराज चैप्टर की एक महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय चौफटका स्थित अनन्त माधव परिसर में सम्पन्न हुई। बैठक का शुभारंभ परिसर भ्रमण से हुआ, जिसमें उपस्थित सदस्यों ने स्थल के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को समीप से देखा।बैठक की अध्यक्षता इंटेक प्रयागराज चैप्टर के संयोजक शम्भू चोपड़ा ने की। उन्होंने सभी सदस्यों एवं अतिथियों का स्वागत करते हुए इंटेक के उद्देश्यों तथा स्थानीय चैप्टर द्वारा किए गए संरक्षण और संवर्द्धन कार्यों का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत किया।इस अवसर पर प्रो. जमील अहमद ने श्रीरिंग्वेरपुर पर निर्मित एक लघु फिल्म प्रदर्शित की, जिसे उपस्थित जनों ने सराहा। शोध छात्र आदर्श मालवीय ने प्रयागराज में स्थित द्वादश माधव मंदिरों की परंपरा, इतिहास और सांस्कृतिक महत्त्व पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। साथ ही, उन्होंने महाकुंभ के दौरान इंटेक द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए संगठन की सक्रिय भूमिका को रेखांकित किया।इंटेक प्रयागराज चैप्टर के सचिव वैभव मैनी ने पिछले छह माह में संस्था द्वारा किए गए कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। उन्होंने स्थानीय धरोहरों के संरक्षण, जनजागरूकता अभियानों और प्रकाशन परियोजनाओं पर प्रकाश डाला।

इंटेक के सह-संयोजक डॉ.अनुपम परिहार ने महंत आदित्यनाथ महाराज के प्रति विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने बताया कि महाराज जी ने इंटेक की पुस्तक ‘प्रयागराज की धार्मिक एवं आध्यात्मिक विरासत’ के लेखन में बहुमूल्य सहयोग प्रदान किया है।

बैठक में कई प्रतिष्ठित व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें प्रो. गीतिका, प्रो. संजय सक्सेना, प्रो. रीतू जायसवाल, कर्नल पराग भार्गव,अरविंद श्रीवास्तव, पंकज जायसवाल, अनुपम कुमार, श्री एस. जायसवाल, नीलेश नारायण, सुधांशु अग्रवाल, सन्देश श्रीवास्तव,एवं कनाडा से पधारीं विशेष अतिथि उर्वशी भार्गव तथा सरताज शामिल रहे।बैठक में प्रयागराज की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु भावीIndia  योजनाओं पर भी विमर्श किया गया और सभी सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments