प्रयागराज। रोटरी प्रयागराज संगम के तत्वावधान में कन्हैया जी गंगा आरती सेवा समिति, अरैल स्थित आश्रम परिसर में एक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पर्यावरणीय पहल का उद्देश्य स्वच्छ, हरित और सतत जीवन को बढ़ावा देना रहा।
इस अवसर पर कन्हैया जी गंगा आरती सेवा समिति के संस्थापक जितेन्द्र जायसवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने अपने उद्बोधन में प्रकृति संरक्षण और गंगा तट की हरियाली को समाज की सामूहिक जिम्मेदारी बताया।
रोटरी प्रयागराज संगम के अध्यक्ष रोटेरियन पवन श्रीवास्तव जी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में क्लब की सक्रिय सदस्य रोटेरियन एकता जायसवाल, रोटेरियन साधना श्रीवास्तव, रोटेरियन अरविंद शुक्ला, रिचि श्रीवास्तव सहित कई सदस्यगण सम्मिलित हुए।
इस वृक्षारोपण अभियान के दौरान विभिन्न छायादार एवं फलदार पौधे रोपित किए गए, जिनके संरक्षण की जिम्मेदारी स्थानीय समिति एवं रोटरी क्लब ने संयुक्त रूप से ग्रहण की।
कार्यक्रम का संचालन सामाजिक समर्पण और पर्यावरण के प्रति जागरूकता के साथ किया गया, जिसमें सभी उपस्थित सदस्यों ने भविष्य में भी निरंतर इस प्रकार के प्रयास करने की प्रतिबद्धता जताई।
रोटरी प्रयागराज संगम सदैव समाज, पर्यावरण और जनहित से जुड़े कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता आया है और आगे भी इसी भावना के साथ सकारात्मक योगदान देने हेतु तत्पर रहेगा।
Anveshi India Bureau



