प्रयागराज। इलाहाबाद दुर्गा पूजा समिति की कोर कमेटी की एक बैठक समिति के अध्यक्ष नरेंद्र चटर्जी के निवास में आज संपन्न हुई।
बैठक में शहर के दुर्गा पूजा बारबारियों के साथ वार्षिक अधिवेशन की तारीख आगामी रविवार 3 अगस्त 25 मुट्ठीगंज स्थित कालीबाड़ी में आहूत किए जाने का निर्णय लिया गया है।

समिति के मंडल सचिव व अधिवक्ता उत्तम कुमार बैनर्जी ने सदस्यों को अवगत कराया कि दुर्गा पूजा के आयोजन के लिए तमाम प्रशासनिक दिक्कतों के बाद अनुमति पत्र हासिल होता है।जबकि शहर की अधिकांश बारबारिया वर्षों पुरानी है जिनके लिए सिंगल विंडो सिस्टम का प्रावधान होना चाहिए ।
समिति पूजा बारवारियों के प्रशासनिक दिक्कतों को दूर करने के लिए आने वाले अधिवेशन में तमाम बारवारियों के सदस्यों को लेकर एक टास्क फोर्स गठन करने का निर्णय लिया है जो परमिशन की व्यवस्था पर प्रसाशन से वार्ता कर इस समस्या का निराकरण करेगी ।
बैठक की अध्यक्षता नरेंद्र कुमार चटर्जी ने किया ।बैठक में मुख्य रूप से बंगाली वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव डॉ पी के राय, प्रबोध मानस,तमाल घोष,संयोजक सुदीपा मित्रा,असित राय, प्रबीर बोस ,मनीष कपूर मौजूद थे ।
Anveshi India Bureau



