भारतीय रेलवे के सभी जोनो एवं मण्डलों के सभी कर्मचारी 24 अगस्त को अपने -अपने कार्यस्थल पर काली पट्टी बांधकर NPS/UPS का विरोध करते हुए कला दिवस मनाएंगे और भोजनावकाश के समय व् संध्यावकाश के समय गेट मीटिंग करके पुरानी पेन्शन के समर्थन में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 15 अगस्त से 20 अगस्त तक जन जागरण अभियान चलाया जायेगा
उक्त जानकारी देते हुए इण्डियन रेलवे इम्प्लॉइज फेडरेशन IREF के राष्ट्रीय महासचिव कामरेड मनोज पाण्डेय ने बताया कि उक्त निर्णय आई आर इ एफ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की वर्चुअल बैठक में लिया गया|
राष्ट्रीय अध्यक्ष कॉम. नरसिंह कुमार की अध्यक्षता एवं राष्ट्रीय महासचिव कॉम. मनोज पाण्डेय के कुशल संचालन में सम्पन्न हुई* इण्डियन रेलवे इम्प्लॉइज फेडरेशन की वर्चुअल मीटिंग में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे साथ ही सभी जोनो व मण्डलों के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। फेडरेशन की नई कार्यकारिणी की बैठक में पिछली मीटिंग तय मुद्दों पर ज़ोर देते हुए सभी जोनो एवं उत्पादन इकाइओ में यूनियन को मजबूत बनाने कुछ जोनो में नई यूनियन पंजीकृत कराने, रेल कर्मचारियों के हितों की लड़ाई लड़ने के लिए फेडरेशन को और मजबूत करने की दिशा में, और संगठन आर्थिक रूप से भी मजबूत करने के लिए व्यापक चर्चा हुई ।
अंत में सभी की आम सहमति से राष्ट्रीय कार्यकारिणी में तय हुआ कि NPS /UPS कर्मचारियों के लिए अभिशाप है इस लिए इसका पुरज़ोर विरोध करते हुए पुरानी पेन्शन की बहाली और निजीकरण भारत छोड़ो आन्दोलन को निर्णायक मोड़ देने के लिए इण्डियन रेलवे इम्प्लॉइज फेडरेशन एवं फ़्रन्ट अगेंस्ट एन पी एस इन रेलवे 24 अगस्त को काला दिवस बहुत ही ज़ोर-शोर मनाएगा |
फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कॉम नरसिंह कुमार एवं राष्ट्रीय महासचिव कॉम. मनोज पाण्डेय ने संयुक्त रूप से बताया कि बताया भारतीय रेलवे में कर्मचरियों के लिए संघर्ष करने वाले आई आर इ एफ से जुडी जोनल यूनियनों द्वारा ट्रैकमैन,पॉइंट्समैन,गेटमैन सहित सभी रेल कर्मियों की ड्यूटी आठ घंटे हो किया जाए | रनिंग स्टाफ के माइलेज भत्ते में 25%की वृद्धि किया जाए| बोनस का भुगतान 7th पे कमीशन के अनुसार किया जाए |
रेल सवारियों की सुरक्षा रेल की संरक्षा और वर्क लोड के मद्देनज़र रेल विभागों मर्जर और पदों का सरेंडर अविलम्ब निरस्त किया जाए की मांगो को बुलन्द करते हुए राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया जायेगा |
वर्चुअल मीटिंग में. नरसिंह कुमार, मनोज पाण्डेय, राजेन्द्र पाल, कमल उसरी , पुष्पेन्द्र त्रिपाठी , सुरेन्द्र नाथ विश्वकर्मा , संदीप तिवारी , सुभाष यादव , संजय तिवारी अखिलेश यादव ,शिवेन्द्र प्रताप सिंह , रमेश सिंह ,मोती राम मीना , सैय्यद इरफ़ात अली , संदीप सिंह , अफसर हुसैन, तुलसी यादव, अमर सिंह मीणा, राहुल चौरसिया, सरोज मीना ,अवधेश साहनी, राजेश कुमार , विनोद यादव , राकेश कुमार , शिव कुमार यादव, सुधीर बाबू ,विनोद बॉथम ,चंद्रभूषण पांडेय , सर्वेश तिवारी , कमलेश कुमार, राम प्रताप पटेल, अमर सिंह , आदि मुख्य रूप से जुड़े थे |
Anveshi India Bureau



