आज भारत विकास परिषद् मंगलम् द्वारा राजरूपपुर क्षेत्र में स्थित *महर्षि सांकृत्यायन पब्लिक स्कूल* में प्रकल्प संस्कार के तहत *”गुरु वंदन – छात्र अभिनन्दन”* कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं के मेधावी छात्रों सहित प्रधानाचार्या, अन्य शिक्षिकायें और स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का आरम्भ दीप प्रज्ज्वलन तथा भारत माता एवं स्वामी विवेकानन्द के चित्रों पर पुष्पांजलि तथा राष्ट्रगीत के साथ हुआ। विद्यालय की शिक्षक-शिक्षिकाओं का वहाँ के विद्यार्थियों ने तिलक- टीका, पुष्पवर्षा करते हुए उन्हें दुशाला ओढ़ाये । इसके बाद छात्रों ने भारतीय परम्परानुसार उनका चरण वंदन किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। शिक्षकों ने भी सभी बच्चों विशेषतया मेधावी छात्रों को प्रमाणपत्र देकर उनका अभिनन्दन किया। परिषद के संरक्षक नागेंद्र सिंह ने बताया कि हम हमें अपनी संस्कृति को बचाने के लिए अपने विद्यार्थियों के अंदर संस्कार भरना पड़ेगा l भारतीय संस्कारों का अनुरक्षण करने के प्रतीक स्वरूप कंठस्थ हनुमान चालीसा का पाठ किया तथा संस्कृत में राधारानी के 28 नामों का श्लोक गान प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शाखा सदस्य केन्द्रीय विद्यालय के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य श्री रामानन्द प्रसाद थे। आयोजन का संचालन सुनील श्रीवास्तव ने और धन्यवाद प्रदीप जायसवाल ने किया। मुख्य रूप से उपस्थित संरक्षक नागेंद्र सिंह शिवनंदन गुप्ता अमित श्याम, आर पी शर्मा, सुधीर द्विवेदी, मिहिर सिंह नीरा एवं सोनम श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
Anveshi India Bureau



