दारागंज में मॉर्निंग वॉक पर निकले पूर्व पार्षद अशोक कुमार सोनकर को बदमाशों ने गोली मार दी। एक गोली हाथ में, जबकि दूसरी गोली जांघ में लगी। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें एसआरएन अस्पताल ले जाया गया।
दारागंज में मॉर्निंग वॉक पर निकले पूर्व पार्षद अशोक कुमार सोनकर को बदमाशों ने गोली मार दी। एक गोली हाथ में, जबकि दूसरी गोली जांघ में लगी। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें एसआरएन अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद बाइक सवार बदमाश भाग निकले। बताया जा रहा है कि बदमाश कई दिनों से उनकी रेकी कर रहे थे। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। बदमाशों की खोजबीन के लिए कई टीमें लगाई गई हैं। दिन दहाड़े हुई घटना से इलाके में दहशत फैल गई है। पुलिस लूट की बात से इनकार कर रही है। डीसीपी अभिषेक भारती ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। कहा कि प्रथम दृष्टया रंजिश में वारदात को अंजाम देने बात सामने आ रही है। फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है।
Anveshi India Bureau



