भाजपा मुट्ठीगंज मंडल के अध्यक्ष परमानंद वर्मा के द्वारा मुट्ठीगंज चौराहे से हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा यात्रा निकाली गई इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया और लोगों से अपने घरों पर तिरंगा लगाने का आह्वान किया इस अवसर कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ा बजाते हुए हाथों में तिरंगा लहराते हुए वन्दे मातरम् और भारत माता की जयकारा लगाया ।
मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान 10 अगस्त से 15 अगस्त तक चलेगा इसके अलावा प्रीतम नगर मंडल के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह के द्वारा हनुमान वाटिका सुलेम सरांय में और राजरूप पुर मंडल अध्यक्ष पारस कुमार श्रीवास्तव के द्वारा 60 फीट रोड हनुमान मंदिर से तिरंगा यात्रा निकाली गई ।
संचालन महामंत्री सुधांशु त्रिपाठी विवेक केसरवानी मनोज कुमार गुप्ता ने किया ।
इस अवसर देवेंद्र मिश्रा,राघवेंद्र सिंह,प्रवक्ता राजेश केसरवानी, प्रमोद मोदी,मंडल अध्यक्ष परमानंद वर्मा ,दिग्विजय सिंह पारस कुमार श्रीवास्तव, सुनील केसरवानी, जितेंद्र जायसवाल,अजय अग्रहरि,जितेन्द्र जायसवाल,अनिल गुप्ता, लवकुश केसरवानी,विजय लक्ष्मी, शत्रुघ्न जायसवाल, रोहित भारती,सौरभ,मालती केसरवानी, पार्षद नीरज टंडन नीरज गुप्ता,अन्नपूर्णा श्रीवास्तव, दीपक शर्मा,
दीपक केसरवानी, आलोक वैश्य, विजय कृष्ण मेहता, अशोक अंजान, विनय जायसवाल, प्रतीक मालवीय, विजय पटेल आदि सैकड़ो कार्यकर्ता रहे।
Anveshi India Bureau