Saturday, January 24, 2026
spot_img
HomePrayagrajजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 15 अगस्त ‘‘स्वतंत्रता दिवस’’ की तैयारियों के सम्बंध...

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 15 अगस्त ‘‘स्वतंत्रता दिवस’’ की तैयारियों के सम्बंध में बैठक सम्पन्न

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को संगम सभागार में 15 अगस्त ‘‘स्वतंत्रता दिवस’’ को हर्षोल्लास एवं गौरवपूर्ण ढंग से मनाये जाने की तैयारियों के सम्बंध में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने नगर निगम व पीडीए को विभिन्न चौराहों पर तिरंगा लाइटिंग लगवाये जाने एवं सार्वजनिक स्थलों पर स्थापित महापुरूषों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की मूर्तियों की साफ-सफाई एवं आस-पास में चूने का छिड़काव कराये जाने के लिए कहा है। उन्होंने सभी कार्यालयाध्यक्षों को अपने कार्यालयों में तिरंगा लाइटिंग लगाये जाने के लिए कहा है। व्यापारियों से व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं पेट्रोल पम्प मालिको से अपने-अपने प्रतिष्ठानों में तिरंगा लाइटिंग लगाये जाने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने सभी चौराहों पर देशभक्ति से सम्बंधित गीत बजाये जाने के लिए नगर निगम से कहा है। उन्होंने बाढ़ से प्रभावित हुए क्षेत्रों में मेडिकल कैम्प लगाये जाने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया है। इसके साथ ही साथ उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को सभी अस्पतालों में भी लाइटिंग की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के लिए कहा। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी को स्कूलों में तिरंगा यात्रा सहित अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किए जाने के लिए कहा है। उन्होंने शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने हेतु नगर निगम एवं जिला पंचायतराज अधिकारी को कहा है। जिलाधिकारी ने प्रत्येक ब्लाकों के ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई का अभियान चलाकर गांव को स्वच्छ बनाये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने प्रत्येक ग्राम पंचायतों में से एक गांव का चयन करते हुए वहां पर विशेष सफाई अभियान चलाये जाने के लिए कहा है। इसके साथ ही उन्होंने मलिन बस्तियों में भी विशेष रूप से साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के लिए कहा है। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों एवं खण्ड विकास अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में श्रमदान व अन्य कार्यक्रम का आयोजन कराये जाने के लिए कहा है।

जिलाधिकारी ने ‘‘हर घर तिरंगा’’ कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी उपस्थित अधिकारियों को हर घर तिरंगा कार्यक्रम के सफल एवं गौरवपूर्ण ढंग से आयोजन के लिए निर्धारित किए गए दायित्वों का पूरी तनमयता के साथ निर्वहन किए जाने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्र प्रेम की भावना को जागृत करते हुए स्वतंत्रता के प्रतीकों के प्रति सम्मान का भाव उजागर करना है।

 

झण्डा फहराने के नियमः-

 

प्रत्येक नागरिक को अपने आवास/स्कूल तथा सरकारी कार्यालयों में झण्डा सम्मान के साथ झण्डा संहिता का अनुपालन करते हुए फहराना/लगाना है। झण्डा फहराते समय सदैव केसरिया रंग की पट्टी झण्डे के ऊपर की तरफ होनी चाहिए। झण्डे को यदि सरकारी अवसर पर फहराया जाता है तो सूर्याेदय के उपरान्त ध्वजारोहण किया जाना चाहिये तथा सूर्यास्त के साथ सम्मान के साथ उतारना चाहिए। निजी आवासों एवं प्रतिष्ठानों पर लगाये जाने वाले झण्डों को उसके बाद आदर भाव के साथ उतार कर रखा जाये। झण्डा उतारने के बाद किसी के भी द्वारा फेंका नहीं जायेगा उसे सम्मान के साथ फोल्ड करके रखा जाना चाहिए। किसी के घर पर झण्डा विधिवत् तरीके पर लगाया जाना चाहिए। आधा झुका, फटा या कटा झण्डा लगाया जाना निषेध होगा।

 

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, डीसीपी नगर श्री अभिषेक भारती, अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्रीमती पूजा मिश्रा, अपर जिलाधिकारी नजूल, नगर मजिस्टेªट श्री विनोद कुमार सिंह, पुलिस विभाग के अधिकारीगण सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

Anveshi India Bureau

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments