भाजपा मीरापुर मंडल के द्वारा निषाद राज पार्क करेला बाग से डीजे ढोल नगाड़े के साथ वंदे मातरम का जयकारा लगाते हुए विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई ।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ महापौर गणेश केसरवानी, ने किया और कहा कि हर घर तिरंगा अभियान विकसित भारत निर्माण का राष्ट्रव्यापी आंदोलन का सामूहिक एकता का स्वर बन चुका है जिसकी गूंज पूरी दुनिया को हमें सुनाना है और फिर एक बार अपने घरों पर तिरंगा झंडा लगाकर भारत की एकता को दिखलाना है इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गया प्रसाद निषाद,पूर्व उपमहापौर और मुरारी लाल अग्रवाल , पूर्व पार्षद गिरी शंकर प्रभाकर गिरी बाबा, आदि सैकड़ो महिलाएं एवं मंडल कार्यकर्ता रहे ।
भाजपा कीडगंज मंडल के द्वारा मसूरिया दिन मंदिर से निकाली तिरंगा यात्रा का शुभारंभ महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने किया और कहा कि हर घर तिरंगा राष्ट्र का गर्व का पर्व है इसलिए इस पर्व को हमें गर्व के साथ मनाना है और हर घर तिरंगा लगाना है इस पर मंडल अध्यक्ष कबीर जायसवाल प्रमोद जायसवाल, राजेश केसरवानी, आदि मंडल कार्यकर्ता रहे ।
प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने बताया कि इसके अलावा चौक मंडल के द्वारा चंद्रलोक चौराहे से शिवकुटी मंडल द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर पार्क से, मंडल के द्वारा मंडल कार्यालय नैनी से, यमुना पट्टी के द्वारा पीपल गांव नर्सरी से, भारद्वाज मंडल के द्वारा चंद्रशेखर आजाद पार्क से ढोल नगाड़े डीजे बैंड एवं देश भक्ति गीतों के साथ विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई।
तिरंगा यात्रा का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष गण अजय आनंद,कबीर जायसवाल, सुमित वैश्य, गया प्रसाद निषाद, भोला सिंह, रजत दुबे, श्रवण पाल, ने किया ।

संचालन सुभाष तिवारी, संजय केसरवानी, ओमप्रकाश मिश्रा, महेंद्र तिवारी, बचपन गुप्ता, गणेश वर्मा ने किया।
इस अवसर भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी, राघवेंद्र मिश्रा, मनोज मिश्रा,विजय पटेल, विश्वास श्रीवास्तव, आदि सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Anveshi India Bureau



