उक्त विचार श्रीयुक्त प्रशांत सिंह जी, पूर्व विधायक हण्डिया प्रयागराज ने आशुतोष मेमोरियल स्कूल धनैचा मलखानपुर में विद्यार्थी कैबिनेट के प्रतिष्ठान और शपथ ग्रहण समारोह में व्यक्त किया। श्री सिंह जी ने आगे कहा कि विद्यार्थियों में विषय पाक व्यावसायिक शिक्षा के साथ विविध प्रकार के दायित्वों के निर्वहन एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करना न केवल उनके बहुमुखी व्यक्तित्व विकास की पहचान है बल्कि सामाजिक, राष्ट्रीय एवं वैश्विक आवश्यकता भी है। विद्यार्थी कैबिनेट के प्रतिष्ठान के अवसर विद्यालय परिसर में पधारने पर विद्यालय के निदेशक डा0 गिरीश कुमार पाण्डेय ने श्री प्रशांत सिंह जी का भावभीन स्वागत किया विद्यार्थी कैबिनेट शपथ ग्रहण समारोह में उत्कर्ष पाण्डेय को हेड ब्वाय, आर्या सिंह को हेड गर्ल, प्रशांत सिंह को खेलकूद कैप्टन और रिया तिवारी को उप कैप्टन, रक्षिता कुशवाहा को सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी और आकृति मिश्रा को उप प्रभारी के रूप में शपथ दिलाई गई। इसके अलावा रेड हाउस के कैप्टन और उप कैप्टन के रूप में क्रमशः साक्षी यादव और श्रृष्टी यादव, ब्लू हाउस के लिए राजपाल यादव को कैप्टन एवं आर्या यादव को उप कैप्टन, येलो हाउस के लिए हर्शित मौर्या को कैप्टन एवं हर्शिता उपाध्याय को उप कैप्टन एवं ग्रीन हाउस के लिए श्रेयांश तिवारी को कैप्टन एवं अभय यादव को उप कैप्टन के रूप में शपथ दिलाई गई। विद्यालय की अनुशासन समिति में शुभ तिवारी, संस्कार मौर्या, शालिनी यादव एवं अंशिका सिंह को नामित किया गया।

विद्यालय के प्रीफेक्ट के रूप में शांन्तनु कुशवाहा, वंशिका सिंह, माण्डवी सिंह एवं वर्षा सिंह को शामिल किया गया। विद्यालय परिसर के पर्यावरण कि सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए एक इको क्लब का भी गठन किया गया जिसका दायित्व आयुष्मान मिश्रा उदयवीर सिंह, हेमांग सिंह एवं पीहू यादव को दिया गया |
विद्यालय के सभी विद्यार्थियों नें अपने अग्रज और नेतृत्व सम्भालने वाले भाईयों – बहनों का स्वागत किया। विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं नें अपना श्रम और व्यवस्था सम्बन्धी कौशल से कार्यक्रम को गरिमामय एवं सफल बनाया।
Anveshi India Bureau



